Eating Habits: Diet में शामिल ये Ultra-Processed Foods हैं 'Silent Killer', एक्सपर्ट्स ने दी बीमारियों की Warning

  • अनन्या मिश्रा
  • Jul 08, 2026

Eating Habits: Diet में शामिल ये Ultra-Processed Foods हैं 'Silent Killer', एक्सपर्ट्स ने दी बीमारियों की Warning

अधिकतर लोग सुबह नाश्ते में पैकेज्ड ब्रेड, शाम को नूडल्स और ऑफिस में बिस्किट या चिप्स खाते हैं। अगर यह आपकी भी लाइफस्टाइल का हिस्सा है, तो सतर्क होने का समय है। क्योंकि हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि कई अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स में ज्यादा चीनी, नमक, अनहेल्दी फैट, प्रिजर्वेटिव्स और कृत्रिम रंग मिलाए जाते हैं। जो आपके शरीर पर लंबे समय तक निगेटिव असर डाल सकते हैं।


कई लोग बिना जाने-समझे हर रोज ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। धीरे-धीरे यह आदत हाई बीपी, मोटापा, हृदय संबंधी बीमारी, टाइप-2 डायबिटीज और पाचन से जुड़ी परेशानियों के जोखिम को बढ़ा सकती हैं। वहीं कुछ शोधों में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड का ज्यादा सेवन करने से मेंटल हेल्थ और पूरे शरीर के लिए खतरनाक साबित होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप सिर्फ डाइट को सही कर लें, तो कई तरह की बीमारियों के खतरे से खुद को बचा सकते हैं। 


अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स तो नहीं खा रहे आप

इसको तैयार करने में कई रासायनिक प्रक्रियाओं का इस्तेमाल किया जाता है। अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड में प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का अंश बहुत कम या न के बराबर होता है। इनको स्वादिष्ट और आकर्षक बनाने के लिए ज्यादा चीनी, नमक, अनहैल्दी फैट और प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं।


इस तरह के खाद्य पदार्थों में कई तरह के फैट्स की मात्रा ज्यादा होती है। लेकिन इनमें प्रोटीन, फाइबर और अन्य पोषक तत्व नहीं होते हैं। जिससे आपके शरीर को फायदे की जगह नुकसान होता है।

 

एक्सपर्ट की मानें, तो इन चीजों को कोलेस्ट्रॉल और वजन की समस्या बढ़ाने वाला माना जाता है। यह दोनों ही शरीर के लिए नुकसानदेह होते हैं। इससे वेट तेजी से बढ़ सकता है।


जानें क्या कहते हैं शोधकर्ता

एक स्टडी के मुताबिक पुरुषों को रोजाना 36 ग्राम से ज्यादा मात्रा में नमक या चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए। महिलाओं के लिए यह मात्रा 25 ग्राम निर्धारित है। वहीं अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स में चीनी और नमक दोनों की मात्रा ज्यादा होती है। व्हाइट ब्रेड, सोडा, एनर्जी ड्रिंक्स और फ्लेवर्ड क्रेकर्स आदि चीजों का ज्यादा सेवन शरीर के लिए कई तरह से नुकसानदायक हो सकता है। इन चीजों का ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह शरीर के लिए कई तरह से हानिकारक हो सकता है।


ज्यादा न करें ब्रेड का सेवन

खासतौर पर व्हाइट ब्रेड हमारी सेहत के लिए कई तरह से नुकसानदायक हो सकता है। पैकेज्ड ब्रेड में स्टार्च और मैदे की मात्रा ज्यादा होती है। जिसकी वजह से न सिर्फ पाचन की दिक्कतें हो सकती हैं। वहीं यह डायबिटीज रोगियों के लिए भी नुकसानदेह हो जाता है। पैकेज्ड कोल्ड मीट में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड होते हैं। फ्रेंच फ्राइज, आइस्क्रीम और कुकीज का सेवन भी शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Ultra Processed Food, Eating Habits, health tips, अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Heart Attack, Unhealthy Diet

Related Posts