CLOSE

त्वचा और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है जायफल, पढ़ें इसके हैरान कर देने वाले फायदे

By Healthy Nuskhe | Jul 15, 2021

आपने भी कभी न कभी खाना बनाते समय जायफल का उपयोग किया ही होगा। जायफल का इस्तेमाल खाने में सुगंध और जायका बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जायफल ना सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनता है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेट्री गुण होते हैं जो कई तरह की त्वचा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में बेहद लाभदायक होते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि जायफल हमारी सेहत और त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद होता है -  

स्किन के लिए जायफल
शायद आपको यह जानकार हैरानी होगी कि खाने का जायका बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला जायफल हमारी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जायफल में एंटी-इंफ्लामेट्री गुण और एंटी-बैक्टीरियल मौजूद होते हैं जो कील-मुहाँसों को बढ़ने से रोकते हैं। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा पर बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। जायफल के इस्तेमाल से झाइयां, दाग-धब्बे, काले घेरे जैसी समस्याओं में भी फायदा होता है।

अनिद्रा की समस्या में जायफल के लाभ
अनिद्रा की समस्या में जायफल रामबाण इलाज है। जिन लोगों को नींद ना आती हो उनके लिए जायफल बहुत कारगर उपाय है। अनिद्रा की समस्या में नियमित रूप से जायफल का लेप लगाने से नींद ना आने की समस्या से जल्दी छुटकारा मिल सकता है।

दांत दर्द को करे तुरंत ठीक
दांत में दर्द होने पर जायफल का तेल लगाने से दर्द से जल्द राहत मिलती है। दांत में दर्द हो तो रुई पर जायफल का तेल लगाकर दर्द वाले दांत पर रखें, दर्द से जल्द राहत मिलेगी। इसके साथ ही यदि दांत में कीड़े लगे हों तो जायफल के तेल से कीड़े भी मर जाएंगे।

पाचन तंत्र के लिए जायफल
जायफल ना केवल खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि ये हमारे पाचन तंत्र के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जायफल के इस्तेमाल से पाचन तंत्र मजबूत बनता है और खाना पचाने में मदद मिलती है। इसके साथ जायफल के सेवन से कब्ज, गैस, बदहजमी और डायरिया जैसे पेट से संबंधित रोगों में लाभ होता है।  जै

सिरदर्द के लिए जायफल
जायफल का इस्तेमाल सिरदर्द की समस्या में भी बहुत लाभकारी होता है। जायफल में एनाल्जेसिक गुण होते हैं जो दर्दनिवारक के तौर पर काम करते हैं।  दर्द को दूर करने वाला गुण पाया जाता है। सिर में दर्द हो रहा हो तो  जायफल को पानी या कच्चे दूध में घिसकर माथे पर लगाने से सिरदर्द में जल्दी आराम मिलता  है।

दस्त और पेट दर्द
दस्त और पेट दर्द में जायफल कारगर घरेलू नुस्खा है। दस्त या पेट दर्द की समस्या में जायफल को भूनकर चार हिस्से कर लें। सुबह-शाम एक-एक हिस्सा खाने से, दस्त या पेट दर्द में तुरंत फायदा होगा।

बच्चों के लिए जायफल
छोटे बच्चों के लिए जायफल बहुत फायदेमंद होता है। अक्सर छोटे बच्चों को खांसी-जुकाम और दस्त जैसी शिकायत रहती है। ऐसे में जायफल बहुत फायदेमंद साबित होता है। छोटे बच्चे को दस्त हो रहे हों या सर्दी-जुकाम हो तो दूध में जायफल का चूर्ण मिलाकर दें, दस्त और खांसी-जुकाम में जल्दी राहत मिलेगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.