Cold Water Side Effects: गर्मी आते ही Cold Water पीने की न करें 'गलती', Immunity और Digestion पर होंगे ये 5 Side Effects

  • अनन्या मिश्रा
  • Apr 02, 2026

Cold Water Side Effects: गर्मी आते ही Cold Water पीने की न करें 'गलती', Immunity और Digestion पर होंगे ये 5 Side Effects

मार्च-अप्रैल के महीने में मौसम अक्सर अनिश्चित रहता है। कभी तेज धूप और कभी अचानक बारिश होती है। लेकिन एक छोटी सी लापरवाही आपके सेहत को बिगाड़ सकती है। इस मौसम में ठंडा पानी पीना भी सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। होली के बाद हल्की गर्मी होने लगती है। जिस कारण लोग ठंडा पानी पीना शुरूकर देते हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो बदलते मौसम में गर्म और ठंडे पानी का संतुलित सेवन करना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मौसम बदलने पर ठंडा पानी पीने से शरीर को कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं।


पाचन संबंधी समस्या होना

ठंडा पानी पीने से पाचन तंत्र प्रभावित होता है।

खाना खाने के फौरन बाद ठंडा पानी पीने से गैस, पेट में ऐंठन और डकार जैसी समस्या हो सकती है।

ठंडा पानी पाचन एंजाइम्स जैसी गतिविधि को धीमा कर देता है।

ठंडे पानी के कारण खाना सही से पच नहीं पाता है।


सर्दी-जुकाम और खराश

ठंडा पानी पीने से गले में खराश और नाक बहने जैसी समस्या हो सकती हैं।

बदलते मौसम में ठंडा पानी पीना खतरनाक हो सकता है। यह प्रतिरोधक क्षमता में गिरावट करता है, जिससे वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।


कमजोर इम्यूनिटी

अगर आप लगातार ठंडा पानी पीते हैं, तो शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है।

इम्यूनिटी कमजोर होने पर आपको सर्दी-जुकाम, बुखार और अन्य संक्रमण जल्दी पकड़ सकते हैं।

एक्सपर्ट के मुताबिक बदलते मौसम में गुनगुना या फिर तापमान के मुताबिक पानी पीना चाहिए।


माइग्रेन और सिरदर्द

कुछ लोगों को ठंडा पानी पीने से सिर दर्द या फिर माइग्रेन की शिकायत हो सकती है।

यह ब्रेन फ्रीज या फिर सिर में रक्त वाहिकाओं के संकुचन की वजह से होता है।

अगर आपको माइग्रेन की समस्या है, तो आपको ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए। 


हृदय पर असर होना

अचानक से ठंडा पानी पीने पर ब्लड प्रेशर या रक्तस्त्राव में अस्थायी बदलाव आ सकता है।

खासकर यह उन लोगों के लिए नुकसानदेह है, जिनको हृदय संबंधी समस्याएं हैं। उनको ठंडे पानी का सेवन करने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Cold Water, Cold Water Side Effects, health tips, ठंडा पानी पीने के नुकसान, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, Cold water health risks, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Heart Patients, Summer Health

Related Posts