दही के साथ इन 7 चीज़ों का सेवन है जहर, भूलकर भी ना खाएं दही के साथ ये चीज़ें

  • Healthy Nuskhe
  • Sep 11, 2020

दही के साथ इन 7 चीज़ों का सेवन है जहर, भूलकर भी ना खाएं दही के साथ ये चीज़ें

दही हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है इसलिए इसे सुपरफूड कहा जाता है। दही में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और कई तरह के विटामिन मौजूद होते हैं जो हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। दही का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है और कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके साथ ही यह हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनता है और त्वचा को भी निखरता है। लेकिन ऐसी कई चीज़ें हैं जिनके साथ दही का सेवन करना जहर के सामान है। आयुर्वेद के अनुसार कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिनके साथ दही का सेवन करने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और जिससे कई तरह की स्वास्थ्य-संबंधित परेशानियाँ हो सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन चीज़ों के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए - 


मछली

क्या आप जानते हैं कि मछली के साथ दही खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, मछली की तासीर गर्म होती है और दही की तासीर ठंडी इसलिए इन दोनों चीज़ों को एक साथ खाने से एसिडिटी और पेट संबंधी समस्या हो सकती है। इसके साथ ही मछली के साथ दही खाने से आपको त्वचा संबंधित परेशानियां भी हो सकती हैं।   


तली-भुनी चीजें

अगर आप भी पूड़ी-पराँठे के साथ ठंडी दही खाते हैं तो ऐसा ना करें। तली-भुनी चीज़ों के साथ दही का सेवन करने से अपच और गैस की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दही में मौजूद एंजाइम फैट्स को ठीक तरह से पचने नहीं देते हैं जिससे पेट संबंधित परेशानी हो सकती है। 


चिकन 

कई रेसिपीज में चिकन के साथ दही का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचता है। चिकन के साथ दही का इस्तेमाल करने से आपका पेट खराब हो सकता है। इसलिए चिकन के साथ दही का सेवन करने से बचें।  


केला

हम अक्सर स्मूथी या अन्य रेसिपीज में केला और दही साथ में इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह कॉम्बिनेशन आपकी हेल्थ के लिए सही नहीं है। इन दोनों को साथ में खाने से फ्लोरिया की शिकायत हो सकती है। अगर आप दही खाना चाहते हैं तो दो घंटे बाद खा सकते हैं। 


आम

आयुर्वेद के मुताबिक, दूध के साथ आम खाना फायदेमंद होता है लेकिन दही के साथ इसका असर एकदम उल्टा होता है। दरअसल, आम की तासीर गर्म होती है वहीं दही की तासीर ठंडी होती है। यही कारण है कि आम और दही को साथ में खाने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। 


खट्टे फल

आयुर्वेद विषेशज्ञों के अनुसार कभी भी दही और खट्टे फलों को एक साथ नहीं खाना चाहिए। ये दोनों चीज़ें ही खट्टी होती हैं और इनमें अलग-अलग एंजाइम पाए जाते हैं। इस वजह से दोनों को एक साथ पचाने में दिक्क्त आती है। खट्टे फलों के साथ दही खाने से पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है जिससे अपच, डायरिया और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 


उड़द की दाल

अगर आप दही बड़ा खाने के शौक़ीन हैं तो जरा सावधान हो जाइए क्योंकि इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुँच सकता है। आयुर्वेद के अनुसार कभी भी उड़द की दाल के साथ दही नहीं खाना चाहिए। इन दोनों को साथ में खाने से स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है और हाई बीपी की समस्या हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
health tips, health tips in hindi, benefits of eating curd, side effects of eating curd, curd with these food items is dangerous, never eat curd with these food items, dangerous food combinations with curd, दही को चीज़ों के साथ नहीं खाना चाहिए

Related Posts