Health Tips: हड्डियों से लेकर पाचन तक के लिए लाभकारी है मखाना, सर्दियों में इस तरह करें सेवन

  • अनन्या मिश्रा
  • Feb 09, 2024

Health Tips: हड्डियों से लेकर पाचन तक के लिए लाभकारी है मखाना, सर्दियों में इस तरह करें सेवन

सर्दियों में भूख लगने पर लोग जंक फूड और फास्ट फूड का सेवन करते हैं। लेकिन इसकी जगह पर आप मखाने का सेवन कर सकते हैं। बता दें कि मखाने में एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही यह एक हेल्दी स्नैक्स है। इसलिए रोजाना इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। लेकिन इसका कब, कितना और कैसे सेवन करना चाहिए, इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि सर्दियों में किस तरह से मखाना खाना चाहिए और यह किस तरह से हमें फायदा पहुंचाता है।


सर्दियों में ऐसे करें मखाना का सेवन

मखाने के तासीर गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सर्दियों के मौसम में प्रतिदिन 30 ग्राम मखाने का सेवन करने से हड्डियां मजबूत रहती हैं। इसके सेवन से आपको सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन नहीं होता है। सर्दियों में न्यूट्रिशनल वैल्यू बढ़ाने के लिए मखाना घी में भूनकर खाना अधिक लाभकारी होता है।


दूध के साथ मखाना

बहुत सारे लोग व्रत में दूध और मखाने का सेवन करते हैं। दूध और मखाना दोनों का कॉम्बिनेशन शरीर को ताकत देने का काम करता है। मखाने में प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, फैट और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं दूध में प्रोटीन, विटामिन डी और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। यह कैल्शियम का बेहतरीन स्त्रोत है। यह किडनी और दिन दोनों के लिए फायदेमंद होता है।


व्रत में मखाना का सेवन

कई लोग व्रत में मखाने का सेवन करते हैं। बता दें कि मखाने खाने से कई फायदे होते हैं। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे कि आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर को एनर्जी प्राप्त होती है और कमजोरी नहीं लगती है। मखाना खाने से कब्ज और पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं।


पाचन होगा दुरुस्त

मखाना के सेवन से न सिर्फ सेहत बल्कि पाचन भी सही रहता है। मखाने के सेवन से शरीर में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। रोजाना मखाने का सेवन करने से शरीर से विषाक्त तत्व बाहर निकल जाते हैं। साथ ही इससे किडनी स्वस्थ रहती है।


अच्छी और गहरी नींद

आपको बता दें कि मखाने के सेवन से सेहत और स्वाद दोनों मिलता है। जिन लोगों को नींद न आने की समस्या होती है और रात में सोने से पहले दूध में मखाने भिगोकर उनका सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आप डेट्स और मखाना को पानी में भिगोकर भी इसका सेवन करते हैं। रोजाना इसको खाने से आपको कुछ ही दिनों में साफ फर्क नजर आने लगेगा।


वेट लॉस में सहायक

वेट लॉस करने के लिए मखाने का सेवन करना चाहिए। मखाने में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इससे आप ओवरइटिंग से बत जाते हैं। जिससे आप आसानी से वेट लॉस कर सकते हैं।


ग्लूटेन फ्री है मखाना

कई लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी होती है। जिन लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी होती हैं, उनके लिए गेंहू के आटे की रोटियां फायदेमंद नहीं होती है। ऐसे में इन लोगों को ऊर्जा और ताकत पाने के लिए रोजाना मखाने का सेवन करना चाहिए।


मखाना खाने के फायदे

मखाने के सेवन से मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है और हड्डियों में तकलीफ नहीं होती है। वहीं एनीमिया रोगियों के लिए भी मखाने का सेवन फायदेमंद होता है।

महिलाओं को मखाना का सेवन जरूर करना चाहिए। स्किन के लिए यह फायदेमंद होता है, इसके सेवन से त्वचा लंबे समय तक जवान और ग्लोइंग बनी रहती है।

मखाने में ग्लाइसेमिल इंडेक्स अच्छा होता है। ऐसे में इसको डायबिटीज के रोगी भी खा सकते हैं।

यह शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है, इंफ्लेमेशन को कम करके के साथ ही इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज इंफेक्शन से बचाव करता है।

इसमें सैचुरेटेड फैट और सोडियम कम पाया जाता है। मखाने में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यह कैंसर, डायबिटीज और हार्ट डिजीज के पेशेंट के लिए भी फायदेमंद है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Makhana, Benefits of eating Makhana, Winter Health Tips, मखाना, मखाना और दूध, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Milk and Makhana

Related Posts