स्वाद ही नहीं सेहत का भी खजाना है गुड़, जानें इसके ये 7 हैरान कर देने वाले फायदे

  • Healthy Nuskhe
  • Oct 07, 2020

स्वाद ही नहीं सेहत का भी खजाना है गुड़, जानें इसके ये 7 हैरान कर देने वाले फायदे

आपने अक्सर देखा होगा कि खाने के बाद मीठे के तौर पर गुड़ दिया जाता है। गुड़ ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगता है, बल्कि यह कई गुणों का खजाना है। नियमित रूप से गुड़ का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। गुड़ में आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। नियमित रूप से गुड़ का सेवन करने से पेट, ब्लड प्रेशर और त्वचा संबंधी रोगों में लाभ होता है। सर्दी-जुकाम की समस्या में भी गुड़ खाने से बहुत जल्दी लाभ होता है। आज के इस लेख में हम आपको गुड़ खाने के फायदों के बारे में बताएंगे -     


पेट के लिए फायदेमंद 

गुड़ का सेवन हमारे पेट के लिए काफी लाभकारी होता है। भोजन के बाद गुड़ खाने से खाना पचाने में भी मदद मिलती है। इसके साथ ही कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी पेट संबंधी समस्याओं में भी गुड़ खाने से बहुत लाभ म‍िलता है। अगर आपको खट्टी डकारें आ रही हों तो गुड़ के साथ सेंधा नमक और काला नमक मिलाकर खाएँ, खट्टी डकारों से जल्दी ही छुटकारा मिलेगा। 


एनीमिया में लाभकारी 

गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। गुड़ खाने से एनीमिया (खून की कमी) में लाभ होता है। जिन लोगों का हिमोग्‍लोबिन कम हो उन्हें गुड़ खाने से लाभ मिल सकता है। गुड़ खाने से खून में रेड ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ती है, यही कारण है कि गर्भवती महिलाओं को गुड़ खाने की सलाह दी जाती है। 


ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है   

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए गुड़ का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। गुड़ खाने से ब्‍लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, यही कारण है कि हाई ब्‍लड प्रेशर के मरीजों को गुड़ खाने की सलाह दी जाती है। 


जोड़ों के दर्द से राहत 

गुड़ का सेवन हमारी हड्डियों के लिए भी बहुत लाभकारी रहता है। गुड़ में प्रचूर मात्रा में कैल्‍शियम और फास्‍फोरस मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है उन्हें गुड़ के साथ अदरक खाना चाहिए, जल्द ही जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा। 


सर्दी-जुकाम में असरदार 

सर्दी-जुकाम की समस्या में गुड़ रामबाण इलाज है। आपने अक्सर देखा होगा कि जब भी सर्दी-जुकाम होता है तो आपकी दादी या नानी आपको गुड़ से बना काढ़ा पिलाती हैं। गुड़ के सेवन से सर्दी-जुकाम की समस्या में जल्द राहत मिलती है। अगर आपको सर्दी-जुकाम है तो काली मिर्च और अदरक के साथ गुड़ खाएँ, जल्द आराम मिलेगा। गले में खराश हो तो गुड़ को अदरक के साथ गर्म करके खाने से गले की खराश और जलन से छुटकारा मिलता है।


दिमाग मजबूत बनाता है  

नियमित रूप से गुड़ का सेवन करने से दिमाग मजबूत बनता है और याद्दाश्त अच्छी रहती है। इसके साथ ही गुड़ खाने से माइग्रेन की समस्या में भी लाभ होता  है। 


त्‍वचा के लिए फायदेमंद 

गुड़ ना सिर्फ हमारी सेहत बल्कि हमारी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। गुड़ हमारे शरीर से हानिकारक पदार्थों को बहार निकालने और त्वचा को साफ रखने में मदद करता है। नियमित रूप से गुड़ का सेवन करने से त्वचा साफ और स्वस्थ रहती है। रोजाना गुड़ खाने से मुंहासों की समस्या कम होती है और चेहरा चमकदार बनता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
health benefits of jaggery, seven amazing health benefits for jaggery, how eating jaggery is good for health, गुड़ खाने के फायदे, गुड़ खाने के लाभ, गुड़ खाने के स्वास्थ्य लाभ

Related Posts