Health Tips: Morning में देगा एनर्जी तो Night में गहरी नींद, जानें हल्दी दूध पीने का सही तरीका

  • अनन्या मिश्रा
  • May 07, 2026

Health Tips: Morning में देगा एनर्जी तो Night में गहरी नींद, जानें हल्दी दूध पीने का सही तरीका

सेहत के लिए हल्दी वाला दूध काफी फायदेमंद होता है। इसमें कर्क्युमिन होता है और यह इंफ्लेमेशन से लड़ने में सहायता करता है। यह इम्यूनिटी को मजबूत करता है और डाइजेशन को भी दुरुस्त करता है। वहीं हल्दी वाला दूध हमारे शरीर को ताकत देता है। भले ही यह गुणों की खान है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी वाला दूध पीने का सही समय क्या है। किस समय इस दूध को पीने से ज्यादा फायदा मिलता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको हल्दी वाले दूध को पीने का सही समय क्या है।


सुबह खाली पेट हल्दी दूध पीना

सुबह के समय हल्दी वाला दूध पीने से पित्त ऊर्जा बढ़ती है। वहीं एक स्टडी के मुताबिक हल्दी में कर्क्युमिन मौजूद होता है, वहीं दूध में मौजूद फैट्स और काली मिर्च के साथ अच्छे से अब्जॉर्ब होता है। इससे लिवर डिटॉक्स होता है और ब्लड शुगर लेवल मैनेज होता है। हल्दी वाला दूध पीने से मेटाबॉलिज्म भी अच्छे से काम करता है। जिन लोगों के शरीर में वात ज्यादा होता है या जिनको आईबीएस है, उनको हल्दी वाले दूध का सेवन सुबह के समय करना चाहिए। सुबह जल्दी यह दूध पीने से गट हेल्थ दुरुस्त होती है और ब्लोटिंग कम होती है।


रात को हल्दी वाला दूध पीना

कफ प्रधान लोगों को रात के समय गर्म हल्दी वाला दूध पीना फायदेमंद होता है। इसमें हल्दी में मौजूद कर्क्युमिन, दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन मिलकर मेलाटोनिन का प्रोडक्शन बढ़ाते हैं। इससे अच्छी नींद आती है। रात में हल्दी का दूध पीने से जोड़ों का दर्द कम होता है और बेहतर नींद आती है। रात को होने वाली सूजन को भी कम करता है। पित्त प्रकृति के लोगों या अनिद्रा और दर्द से परेशान लोगों के लिए यह एकदम सही है। यह रात भर बॉडी हीट को भी बैलेंस करता है।


हल्दी वाला दूध पीने का सही समय

एक्सपर्ट की मानें, तो यह आपकी पसंद पर निर्भर करता है कि आप किस समय हल्दी वाला दूध पीना चाहते हैं।


अगर आप अपना वेट लॉस करने की सोच रहे हैं और शरीर को ताकत देना चाहती हैं। तो सुबह के समय हल्दी वाला दूध पीना चाहिए। वहीं अच्छी नींद या बॉडी पेन के लिए रात को हल्दी दूध पीना चाहिए।


आप 1 टीस्पून ऑर्गेनिक हल्दी को फुल फैट दूध या बादाम के दूध में मिलाकर उबालना चाहिए। इससे रोजाना एक कप पिएं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Turmeric Milk, Benefits of turmeric milk, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, Curcumin Benefits, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Haldi Doodh, Anti-inflammatory Drink

Related Posts