आइये जानते है क्यों कहते है मखाने को पोषक तत्वों का पावर हाउस और क्या है इसके हमारे शरीर के लिए फायदे
- prabhasakshi
- Jan 30, 2022

मखाना : जितना हल्का उतना फ़ायदेमंद
मखाना जितना हल्का उतना ही ज़्यादा से स्वास्थ के लिए लाभदायक होता हैं। सर्दियो में हमारे खान पान में बहुत से बदलाव आते है। हम सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स खाते है। उसके भी बहुत फ़ायदे होते हैं। उसी प्रकार मखाना सर्दिओं और गर्मियों दोनों में खा सकते हैं। मखाने की प्रकृति ठन्डे स्वभाव की होती है। इसलिए इसे किसी भी मौसम में खाया जा सकता है। चलिए जानते है इसके कुछ बड़े लाभदायक फ़ायदे -
मखाने की गिनती ड्राई फ्रूट्स में ही होती है। ये वज़न में जितना हल्का होता है उतना ही ज़्यादे बड़े इसके फ़ायदे हैं। मखाने को घी में भुनकर भी खाया जाता है। ये एक स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते है। आजकल लोग स्नैक्स के तौर पर ड्राई फ्रूट्स भी खाते हैं। मखाने को मिठाइयों में डालकर तथा उसकी ख़ीर बनाकर खा सकते है। कुछ लोग मखाने को सब्जी में भी डालते है। वैसे तो मखाने को बहुत से तरीके से खाया जा सकता है पर उसे बहुत से लोग ऐसे ही खा लेते है। उसे ऐसे ही खाने में भी इसका स्वाद सही रहता है। मखाने में कोलेस्ट्रॉल, फैट और सोडियम की मात्रा कम होती है। जबकि मॅग्नेशियम, कैल्शियम, कार्ब्स और अच्छे प्रोटीन अबांडेन्ट क्वांटिटी में पाए जाते है। इसके अलावा मखाना गुलेटिन फ्री भी होता है।
जानिए मखाने के अलग-अलग फ़ायदे
1. हार्ट के लिए फ़ायदे
हार्ट से जुडी समस्याओं के लिए मखाना बहुत फायदेमंद होता है। मखाने में बहुत अधिक मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स होतेा है जो आपको हार्ट से जुडी समस्याओं से निजात पाने में मदद करता है। इसे रोज़ाना ब्रेकफास्ट में शामिल करने से आपका बीपी भी नॉर्मल रहता है। मखाना बेनिफिट्स आपके हार्ट को हमेशा हैल्दी रखता है।
2. ब्लड शुगर के लिए लाभदायक
मखाने को खाली पेट खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है। डाइबिटीस के मरीज़ों के लिए मखाना बहुत अच्छा फ़ूड माना गया है। रोज़ाना डाइट में मखाना शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।
3. प्रेगनेंसी में फ़ायदेमंद
प्रेगनेंट महिलाओँ के लिए मखाना बेहद लाभदायक होता है। मखाने में हैल्दी फैट होता है जिससे वज़न भी नहीं बढ़ता है और इसके पोषक तत्व माँ और बच्चे दोनों के लिए बहुत फ़ायदेमंद है। मखाना प्रेगनेंट महिलाओँ को ज़रुरी नुट्रिएंट्स देता है और इससे फिजिकल वीकनेस भी नहीं आती। प्रेगनेंसी में खली पेट मखाने खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती।
4. किडनी के लिए लाभदायक
आज के समय में खान-पान के हमारे तरीक़े से किडनी की प्रॉब्लम बहुत आम बात है। मखाने के नियमित सेवन से किडनी के प्रॉब्लम से छुटकारा पाया जा सकता है। इसे खाने से किडनी से टॉक्सिक सब्स्टांसेस बहार निकल जाते हैं और किडनी हैल्दी बनी रहती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।