गैस की समस्या और पेट दर्द से है परेशान, ना करे ये काम, पेट की गैस से पायें आराम

  • prabhasakshi
  • Feb 01, 2022

गैस की समस्या और पेट दर्द से है परेशान, ना करे ये काम, पेट की गैस से पायें आराम

हमारे शरीर में वैसे तो गैस कही पर भी  इकट्टा हो सकता है,  पर पेट में गैस के बनने की समस्या बहुत ही आम है और इससे लोगो को बहुत सारी परेशानियाँ  होने की सम्भावनाएं हो सकती है। बहुत देर तक इसमें ध्यान ना दिए जाये तो समस्या इतनी बढ़ सकती है कि पेट में जलन, खट्टी ढकार , सर और सीने में दर्द तक की शिकायत हो सकती है।

बाहर का खाना , ज़्यादा तेल मसाले वाले और तली-भुनी चीज़े खाने से पेट गैस बनती है और उससे कभी-कभी जोड़ो में दर्द , कमर दर्द और गाठो में दर्द की भी शिकायत हो सकती है।  हेल्थ एक्सपर्ट्स ऐसा मानते है की गैस स्माल इंटेस्टाइन में बनती है और ये अपच के कारण होता है। ज़ी न्यूज़ के एक वेबसाइट के अनुसार गैस की अत्यधिक मात्रा हो जाने से हार्ट अटैक तक हो सकता है।

पेट में गैस बनने के मुख्य कारण :

1. तला-भुना , तीखा खाना

2. बहुत लम्बे समय तक भूखा रहना

3. ज़्यादा भोजन कर लेना

पेट में गैस बनने के लक्षण  :

पेट में गैस बनने का सबसे कॉमन लक्षण दर्द करना,इसके अलावा और लक्षण है जैसे :-

एसिडिटी होना

पेट का फूल जाना

पेट में ऐठन होना

आलस होना

उलटी होना

थकान होना

सर दर्द होना इत्यादि

गैस बने तो इन चीज़ो का ना करे सेवन

अगर आपके पेट में गैस बन रही है और आपको ऊपर दिए लक्षण महसूस हो रहे है तो बिल्कुल ना करे इन चीज़ो का सेवन :-

1. चाय का सेवन :

देश के सभी बड़े डॉक्टर्स का ये मानना है कि खाली पेट चाय पीने से आपको गैस की शिकायत हो सकती है।  अगर आपके पेट में ज़्यादा गैस बन रही है तो चाय का सेवन आपको नुकसान पंहुचा सकता है। और चाय के सेवन से शरीर खाने में मौजूद पोषक तत्वों को ठीक से अवशोषित नहीं कर पाता।

2. फूल गोभी का सेवन

फूल गोभी को पचाना थोड़ा मुश्किल होता है, जिससे इसे पचने  समय लगता है जिससे पेट में गैस बनती है और ये आपके सेहत को नुसकान पंहुचा सकती है।

3. हरी मिर्च  या  शिमला मिर्च का सेवन

हरी मिर्च का स्वाभाव जलने वाला होता है और शिमला मिर्च में बादी होती है जिसे हमारा पेट आसानी से पचा नहीं सकता है। तो ये ज़्यादा गैस बनाने वालो के  लिए नुकसानदेह होता है।

4. छोले का सेवन

छोले के सेवन से गैन बनती है और ये हमारे पाचनतंत्र (digestive system) को भी इफ़ेक्ट करती है। इससे हमे कब्ज (constipation) की भी शिकायत हो सकती है।

5. अरबी का सेवन

अरबी की प्रकृति आयु वर्धक होती है। इसलिए जिन लोगो को गैस की शिकायत रहती है उन्हें अरबी की सब्जी काम कहानी चाहिए।

6. राजमा का सेवन

राजमे क सेवन से पेट में गैस बनने की संभावना  रहती है।  राजमा भारी स्वाभाव के होने के कारण पचने में समय लेती है जिससे गैस बनने की प्रबल संभावना है। जिन लोगो  पाचन क्रिया धीरे है उन्हें राजमा बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।  इससे कब्ज और गैस की समस्या हो सकती है।

पेट में गैस बनने पर करे ये उपाए :-

1. पेट में ज़्यादा गैस  बन जाने पर आप हींग और अजवाइन को गुनगुने पानी के साथ सेवन करें

2. खाना खाने  के तुरंत बाद पानी ना पिएँ

3. इसके अलावा सुबह शाम वॉक पर जाये

4. खाना खाने  के तुरंत बाद बेड पर ना जाए

5. दिन भर में भरपूर पानी पिये

6. खाना खाने के बाद थोड़ी चहलकदमी ज़रूर करे, जिससे खाना पचने में आसानी होगी

7. और 6 - 8 घंटो की नींद पूरी करे , जिससे आप तरोताज़ा और एक्टिव रहे दिन भर।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
गैस बनने के लक्षण, intestinal gas, gas pain relief, stomach gas, burping, bloating, foods to avoid gas, how to get rid, indigestion, abdominal pain

Related Posts