सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है अलसी, जानें इसका सेवन करने का तरीका


सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है अलसी, जानें इसका सेवन करने का तरीका

अलसी के बीज का इस्तेमाल आपने भी किसी न किसी डिश में किया ही होगा।  अलसी के बीज हमारी सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद होते हैं। इसमें आयरन, जिंक, पोटैशियम, फोस्फोरस, कैल्शियम, विटामिन सी, विटामिन ई, कैरोटीन तत्व पाए जाते हैं।  इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों में फायदा होता है। लेकिन किसी भी चीज़ का फायदा तभी होता है जब आप उसका सेवन सही तरीके से करें। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अलसी खाने से किस बीमारी में फायदा होता है और इसका सेवन कैसे किया जाना चाहिए -   


वजन कम करने में सहायक

मोटापे की समस्या में अलसी का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।  खाली पेट अलसी खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है।  दरअसल, अलसी में कम मात्रा में कार्बोहायड्रेट होता है।  इसके साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो वजन बढ़ने नहीं देते हैं। अलसी के बीज में ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो भूख को मिटा देते हैं। इससे आपका ज्यादा खाने का मन नहीं करता है। आप के बीज को जूस या सूप में मिलाकर खा सकते हैं या अलसी का पाउडर रोटी या सब्जी में मिलकर खा सकते हैं।  


पेट साफ करने में मददगार 

अलसी के बीज का सेवन पेट की सफाई में भी मदद करता है।  सुबह खाली पेट अलसी का सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर बनती है।  अलसी के बीज में प्रचुर मात्रा में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं।  इसमें एस्ट्रोजन नामक केमिकल मौजूद होता है तो पेट से हानिकारक तत्वों की सफाई करता है।  रोजाना सुबह खाली पेट पानी के साथ अलसी के बीज का सेवन करने से पेट अच्छी तरह साफ होता है।  


पीरियड्स के दर्द में फायदेमंद 

कई महिलाओं को अनियमित पीरियड्स या पीरियड्स के दौरान अधिक दर्द की समस्या से जूझना पड़ता है।  ऐसे में अलसी के बीज का सेवन उनको पीरियड्स के दर्द से छुटकारा दिला सकता है।  अलसी में लिगनिन नामक तत्व पाया जाता है जो महिलाओं के पीरियड्स में सहायक होता है। अलसी के सेवन से पीरियड्स के दौरान उठने वाले दर्द में राहत मिलती है।  


दिल को रखे स्वस्थ 

नियमित रूप से अलसी के सेवन से दिल से संबंधी बीमारियों से भी बचाव होता है।  हाई बीपी की समस्या में भी अलसी के बीज का सेवन फायदेमंद होता है।  इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और अमीनो एसिड शरीर के ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह शरीर की धमनियों पर कुछ भी जमने से रोकता है जिससे रन्त संचार बेहतर होता है। 


त्वचा के लिए उपयोगी

त्वचा के लिए भी अलसी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अलसी के सेवन से त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे खुजली, फोड़े, दाद, आदि में काफी लाभ होता है। अलसी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो त्वचा संबंधी समस्याओं में काफी उपयोगी होते हैं।  दर्द और सूजन में भी अलसी का इस्तेमाल लाभदायक होता है।  एक चम्मच अलसी को 4 कप उबलते हुए पानी में मिलाएँ और पेस्ट बना लें।  इसे दर्द, या सूजन वाले अंग पर लगाएं। इससे सूजन और दर्द में राहत मिलती है।


अलसी खाने का तरीका

अलसी को हल्का भून कर मिक्सी में पीस लें।  आप रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच अलसी के पाउडर का सेवन गर्म पानी के साथ कर सकते हैं। इसके अलावा आप अलसी के बीच को या इसके पाउडर को जूस, दूध या सूप में मिलकर भी खा सकते हैं। आप चाहें तो अलसी के पाउडर को आटे के साथ मिलाकर रोटी बना सकते हैं या सब्ज़ी में डाल कर इसका सेवन कर सकते हैं।  ड्राई फ्रूट के साथ अलसी मिलाकर लड्डू बनाएं और इसका सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Related Posts