Health Tips: डाइट में Excess Protein लेने से Kidney और Heart पर बढ़ सकता है भारी दबाव

  • अनन्या मिश्रा
  • Nov 28, 2026

Health Tips: डाइट में Excess Protein लेने से Kidney और Heart पर बढ़ सकता है भारी दबाव

शरीर के हर काम को पूरा करने के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी होता है। लेकिन इसका एक दूसरा पहलू भी होता है। अगर आप जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का सेवन करते हैं। तो इससे आपके हार्ट, किडनी और पेट पर भी भारी असर पड़ सकता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि इतने अहम मैक्रोन्यूट्रिएंट्स की कितनी मात्रा में लेना सही है और यह कब पता चलता है कि इसकी मात्रा ज्यादा हो रही है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि शरीर के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी है और कैसे पता करें इसका सेवन ज्यादा है या नहीं।

जानिए क्यों जरूरी है प्रोटीन

स्किन, बाल और नाखून को हेल्दी बनाए रखने के लिए प्रोटीन जरूरी है।

खाना पचाने वाले एंजाइम्स बनाने के लिए भी प्रोटीन की जरूरत होती है।

हार्मोन्स कंट्रोल करने के लिए प्रोटीन जरूरी है।

वेट और ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए भी प्रोटीन जरूरी है।

मसल्स रिपेयर और ग्रोथ के लिए प्रोटीन लेना जरूरी होता है।

इम्युनिटी मजबूत बनाए रखने में प्रोटीन अहम भूमिका निभाता है।

कैसे लें प्रोटीन की मात्रा

शरीर के प्रति किलोग्राम के हिसाब से प्रोटीन की मात्रा प्रति ग्राम मापा जाता है। इसलिए अधिक वेट वाले लोगों को अधिक प्रोटीन चाहिए।

दिन भर बैठे रहने वाले लोगों को उन लोगों की तुलना में कम प्रोटीन चाहिए होता है। जोकि नियमित रूप से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, एक्सरसाइज या ज्यादा मेहनत का काम करते हैं।

एज बढ़ने के साथ ही प्रोटीन की जरूरत बढ़ती है। इससे स्ट्रेंथ को बढ़ाया जा सकता है और मसल लॉस भी किया जा सकता है।

वेजिटेरियन और वीगन डाइट लेने वाले लोगों को सोच-समझकर प्रोटीन के स्रोतों को चुनने की जरूरत होती है।

प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं और किसी बीमारी से रिकवर होने वाले लोगों को रोजाना ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होती है। लेकिन डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही लें।

जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने पर

अगर आप लंबे समय तक जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने पर किडनी पर दबाव बढ़ता है।

अगर ज्यादातर प्रोटीन आप रेड मीट जैसे स्त्रोतों से ले रहे हैं, तो इससे हार्ट डिजीज का जोखिम बढ़ सकता है।

अक्सर अधिक प्रोटीन वाले फूड आइटम में फाइबर कम पाया जाता है। जोकि डाइजेशन को स्लो करता है और पेट में गड़बड़ी महसूस होती है।

ज्यादा प्रोटीन वाली प्लेट में हेल्दी फैट्स और कार्बोहाइड्रेट के लिए जगह नहीं बचती है। ऐसे में शरीर को कई सारे जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं।

ऐसे जानें आप ज्यादा प्रोटीन ले रहे

मुंह से दुर्गंध आना।

थकान फील होना।

फोकस करने में दिक्कत होना।

गैस, ब्लोटिंग, कब्ज या डायरिया रहना।

बार-बार प्यास लगता या फिर गला सूखना।

मांसपेशियों में ऐंठन या खिंचाव होना।

ऐसे करें बैलेंस

आप अंडे, लो फैट डेयरी, मछली और प्लांट बेस्ड प्रोटीन का सेवन करें।

एक ही बार में पूरा प्रोटीन लेने की जगह हर मील में इसको थोड़ा-थोड़ा शामिल करें।

प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की सही पेयरिंग करने से यह अपना काम ज्यादा अच्छे से कर पाएगा।

फलियां, टोफू, नट्स जैसे प्लांट बेस्ड प्रोटीन का सेवन करने से पाचन सही रहता है। साथ ही आपका पेट भी लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।

अगर आप प्रोटीन को शेक, पाउडर या बार्स के रूप में ले रही हैं। तो इसमें सैचुरेटेड फैट, एडेड शुगर और एक्स्ट्रा कैलोरी चेक कर लें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Protein Intake,Excess Protein,High Protein Diet,Protein Side Effects,प्रोटीन डाइट,Kidney Health,ज्यादा प्रोटीन के लक्षण,Plant Based Protein,Protein Symptoms,प्रोटीन के नुकसान,Health Tips

Related Posts