ब्रेकफास्ट में खाएं ये चीज़ें, वजन कम करने में मिलेगी मदद

  • Priya Mishra
  • Aug 27, 2021

ब्रेकफास्ट में खाएं ये चीज़ें, वजन कम करने में मिलेगी मदद

ब्रेकफास्ट यानी नाश्ता हमारे आहार का सबसे अहम हिस्सा होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जो लोग अपने खाने में ब्रेकफास्ट शामिल करते हैं उनका वजन जल्दी कम होता है। दिन की शुरुआत प्रोटीन युक्त नाश्ते से करने से आपको दिनभर के कामों के लिए ऊर्जा मिलती है और भूख भी कम लगती है। डॉक्टर्स के मुताबिक सुबह जल्दी नाश्ता करने से वेट लॉस में मदद मिलती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो सुबह उठने के दो घंटे के भीतर नाश्ता कर लेना चाहिए। लेकिन ध्यान दें कि ब्रेकफास्ट में हेल्दी चीज़ें ही खाएं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप नाश्ते में क्या खा सकते हैं जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी - 


वजन घटाने के लिए आपको कोई फैंसी डाइट फॉलो करने की जरूरत नहीं है। आप घर का बना सामान्य भोजन खा कर भी आसानी से वजन घटा सकते हैं। आप नाश्ते में रोटी रोल खा सकते हैं। आप गेंहू के आटे के साथ रागी और सोयाबीन का आटा मिलाकर रोटियाँ बना सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है और फैट की मात्रा भी कम होती है। रोटी में आप हरी सब्जियाँ भरकर खाएं, इससे आपको सेहत के साथ-साथ स्वाद भी मिलेगा। 


अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो नाश्ते में ओट्स उत्तपम ले सकते हैं। यह पौष्टिक होने के साथ-साथ खाने में भी टेस्टी होता है। ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ लगता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके लिए आप ओट्स में दही, शिमला मिर्च, प्याज़, टमाटर आदि मिलाकर उत्तपम बनाएं। 


वेट लॉस के लिए आप नाश्ते में मल्टीग्रेन ब्रेड सैंडविच खा सकते हैं। व्हाइट ब्रेड की तुलना में मल्टीग्रेन ब्रेड फायदेमंद होती है और इसमें कार्बोहायड्रेट, फाइबर और फैट जैसे पौष्टिक तत्व होते हैं। आप सैंडविच में खूब सारी सब्जियों और पनीर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 


नाश्ते में आप अंडे का सेवन कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जिससे मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं। इसके साथ ही यह बनाने में आसान होता है। आप ब्रेकफास्ट में उबले अंडे खा सकते हैं या ऑमलेट बनाकर खा सकते हैं। हालाँकि, अगर वजन घटाना चाहते हैं तो अंडे का सिर्फ सफेद हिस्सा खाएं क्योंकि इसके पीले भाग में फैट की मात्रा अधिक होती है। 


स्मूदी एक बेहतरीन वेट लॉस ब्रेकफास्ट है। आप सुबह के नाश्ते में पालक और सेब की समूदी बना सकते हैं। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आप चाहें तो स्मूदी में योगर्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
weight loss tips, health tips, fitness tips, weight loss breakfast recipes, breakfast recipes for weight loss, weight loss diet, हेल्थ टिप्स, फिटनेस टिप्स, वेट लॉस टिप्स, वजन कम करने के लिए ब्रेकफास्ट रेसिपी, वजन कम करने के लिए नाश्ता

Related Posts