CLOSE

इस चीज से बनता है व्रत में खाया जाने वाला साबूदाना, जानें इसके 5 बड़े फायदे

By Healthy Nuskhe | Sep 12, 2020

व्रत-फलाहार में साबूदाने की खिचड़ी या खीर तो आपने खाई ही होगी। व्रत के अलावा भी लोग नाश्ते और अन्य रेसिपीज में साबूदाने का इस्तेमाल करते हैं। सफेद मोतियों की तरह दिखने वाला साबूदाना खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है लेकिन इसके साथ ही हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि साबूदाना कैसे बनता है और इसके फायदे क्या हैं -   

साबूदाना एक खाद्य पदार्थ है जिसे कसावा नामक कंद की जड़ से निकाले जाने वाले स्टार्च से बनाया जाता है। कसावा मिट्टी के अंदर होती है दिखने में शकरकंद जैसी लगती है। इसकी जड़ को साफ करके छीला जाता है फिर इसके गूदे को बड़े-बड़े बर्तनों में निकालकर 8-10 दिनों के लिए पानी में रखा जाता है। उसके बाद इस गूदे को मशीनों में डालकर छोटे-छोटे दानों का रूप दिया जाता है। फिर इन दानों को छन्नी से आकार के अनुसार छांटा जाता है। बाजार में यह दो प्रकार के दानों में उपलब्ध होता है - बड़े दाने और छोटे दाने। 

साबूदाना कैसे बनता है - 
भारत में केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में कसावा बड़े पैमाने पर उगाया जाता है। खास तौर से तमिलनाडु में साबूदाना बनाने की कई बड़ी फैक्ट्र‍ियां है। इन फैक्ट्रियों में कसावा की जड़ों को इकट्ठा कर, उसका गूदा बनाकर साबूदाना बनाया जाता है। इन फैक्ट्रियों में कसावा के गूदे को 25-30 फ़ीट के बड़े-बड़े  गड्ढों में डाला जाता है। इसके बाद कई महीनों तक गूदे को पानी और केमिकल्स की मदद से गलाया जाता है। इसके बाद मशीनों की मदद से इस गूदे को छोटा-छोटा गोल आकार दिया जाता है और बाद में इन पर पॉलिश किया जाता है। 

साबूदाने के फायदे -    
साबूदाना में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यही कारण है कि व्रत-फलाहार के अलावा भी लोग साबूदाना खाना पसंद करते हैं। 

माँसपेशियों के विकास में फायदेमंद 
अगर आप अपनी मसल्स ग्रोथ बढ़ाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में साबूदाना जरूर शामिल करें। साबूदाने में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे माँसपेशियों के विकास में मदद मिलती है।

हड्डियाँ मजबूत बनता हैं 
साबूदाना हड्डियों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम और विटामिन K पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है जिससे हड्डियाँ मजबूत बनती हैं। 

ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखता है 
साबूदाने में पोटैशियम मौजूद होता जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।  

एनीमिया की समस्या दूर होती है  
साबूदाने में आयरन पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है जो खून में रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है। एनीमिया (खून की कमी)  के मरीज के लिए साबूदाना बहुत फायदेमंद है।

एनर्जी का खजाना 
साबूदाना में भरपूर मात्रा में कार्बोहायड्रेट और प्रोटीन पाया जाता है जिससे शरीर को दिनभर के कामों के लिए एनर्जी मिलती है। इसीलिए साबूदाने को हेल्थी ब्रेकफास्ट ऑप्शन माना जाता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.