हरे सेब के ये फायदे जानकर आप भी जरूर करेंगे इसे अपनी डाइट में शामिल

  • Healthy Nuskhe
  • Jun 24, 2021

हरे सेब के ये फायदे जानकर आप भी जरूर करेंगे इसे अपनी डाइट में शामिल

"An apple a day keeps the doctor away", यह कहावत शायद आपने भी पढ़ी या सुनी होगी। लाल सेब हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है यह तो आप जरुर जानते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाल सेब की तरह हरा सेब भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। हरे सेब में भरपूर मात्रा में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। हरे सेब में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है इसलिए इसे वेट लॉस के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से हरे सेब का सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। आज के इस लेख में हम आपको हरे सेब के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं -


डायबिटीज में फायदेमंद

एक शोध में पाया गया है कि हरे सेब में लाल सेब की तुलना में शुगर की मात्रा कम होती है इसलिए डायबिटीज में हरा सेब खाना फायदेमंद माना जाता है। इसके साथ ही हरे सेब में लाल सेब के मुकाबले ज्यादा फाइबर पाया जाता है।


फेफड़ों को स्वस्थ रखता है 

एक शोध के अनुसार हरे सेब में फ्लेवोनॉयड मौजूद होता है जो अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से हरे सेब का सेवन करने से लंग कैंसर का खतरा भी कम होता है।


लिवर के लिए फायदेमंद 

हरे सेब में क्वेरसेटिन नामक तत्व पाया जाता है जो लिवर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने और स्वस्थ रखने में मदद करता है। हरे सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण लिवर के कैंसर से बचाव करते हैं।


वेट लॉस में मददगार 

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए भी हरे सेब का सेवन फायदेमंद माना जाता है। हरे सेब में एंटी ओबेसिटी गुण होते हैं जो शरीर में जमा फैट को कम करके वजन को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।


हार्ट अटैक का जोखिम कम करे 

हरे सेब में मौजूद पोषक तत्व दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। हरे सेब के नियमित सेवन से कोलेस्ट्रोल स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद फ्लावोनॉइड हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को कम करते हैं।


हड्डियों को मजबूत बनाए 

हरे सेब में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके साथ थी इसमें मौजूद कैल्शियम हमारी हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है। हरे सेब के नियमित सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।


त्वचा के लिए फायदेमंद 

हरे सेब का सेवन ना केवल हमारे स्वास्थ्य बल्कि हमारी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। हरे सेब में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनती है।


पाचन तंत्र मजबूत बनाए 

हरे सब का सेवन हमारे पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंजाइम हमारी पाचन स्वास्थ्य को सुधार कर पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
health tips, fitness tips, green apple benefits, health benefits of green apple, green apple health benefits, hare seb ke fayde, हेल्थ टिप्स, फिटनेस टिप्स, हरे सेब के फायदे, हरे सेब के स्वास्थ्य लाभ, हरा सेब खाने के फायदे

Related Posts