किशमिश खाने से ही नहीं बल्कि इसका पानी पीना से भी होते हैं कई फायदे, पढ़ें यहाँ

  • Healthy Nuskhe
  • Jul 19, 2021

किशमिश खाने से ही नहीं बल्कि इसका पानी पीना से भी होते हैं कई फायदे, पढ़ें यहाँ

किशमिश का इस्तेमाल आमतौर पर खीर या हलवा बनाते समय किया जाता है। किशमिश खाने में तो स्वादिष्ट लगता ही है लेकिन इसके साथ ही यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। किशमिश में विटामिन ए, विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। कई लोग किशमिश को रात भर पानी में भिगोकर सुबह इसका सेवन करते हैं। सुबह खाली पेट भीगे हुए किशमिश खाने से कई तरह की स्वास्थ्य लाभ होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ना केवल भीगे हुए किशमिश खाने से, बल्कि इसका पानी पीने से भी स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं। वहीं, किशमिश के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से इसका लाभ दोगुना हो जाता है। यह एक बेहतरीन डीटॉक्स वॉटर की तरह काम करता है और कई तरह से स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। आज के इस लेख में हम आपको किशमिश के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने के फायदे बताने जा रहे हैं -  


  • किशमिश के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना हमारे दांतों और हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, किशमिश में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है जिससे दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं। वहीं नींबू में मौजूद तत्व एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करते हैं जिससे दांतों का पीलापन दूर होता है। नियमित रूप से किशमिश के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से दाँत साफ और मजबूत बनते हैं। 
  • किशमिश के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जिससे पेट संबंधी समस्याओं में लाभ होता है। इस डिटॉक्स वॉटर को रोजाना पीने से कब्ज, अपच, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी पाचन संबंधी समस्याएँ दूर होती हैं। नींबू में मौजूद एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज़ से पेट के संक्रमण से बचाव होता है। 
  • किशमिश के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से एनीमिया की समस्या दूर होती है। दरअसल, किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन मौजूद होता है जो खून में रेड ब्लड सेल्स के काउंट को बढ़ाने में मदद करता है। इस पानी को पीने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही इस पानी को पीने से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड प्रोड्यूस होता है जिससे शरीर में रक्त का संचार बेहतर ढंग से हो पाता है। 
  • किशमिश के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। हाई बीपी के मरीजों के लिए भी किशमिश का पानी पीना बहुत लाभदायक है। दरअसल, किशमिश में पोटैशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इस पानी को रोजाना पीने से खून साफ होता है और शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। 
  • किशमिश का पानी ना केवल हमारी सेहत, बल्कि हमारी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। नियमित रूप से इस पानी का सेवन करने से त्वचा और बालों को बहुत लाभ होता है। आप चाहें तो किशमिश के पानी को पी सकते हैं या इस पानी को अपनी त्वचा पर भी लगा सकते हैं। इससे फ्री रेडिकल्स से त्वचा और बालों को होने वाले नुकसान से बचाव होगा। 
  • अगर आप बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो किशमिश के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से लाभ होगा। किशमिश में मौजूद फाइबर और अन्य तत्व वजन को कम करने में मदद करते हैं। नियमित एक्सरसाइज और डाइट के साथ रोजाना किशमिश का पानी पीने से आपको वेट लॉस में मदद मिलेगी।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
health tips, fitness tips, benefits of drinking soaked raisin water, benefits of drinking soaked raisin water with lemon juice, kishmish ka pani peene ke fayde, हेल्थ टिप्स, फिटनेस टिप्स, किशमिश का पानी पीने के फायदे, किशमिश के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने के लाभ

Related Posts