गर्मियों में सत्तू का सेवन करने से होंगे ये बड़े फायदे

  • Healthy Nuskhe
  • Jun 10, 2021

गर्मियों में सत्तू का सेवन करने से होंगे ये बड़े फायदे

जब गर्मियों में मौसम अधिक गर्म हो जाता है तो कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए हम कई तरह की ठंडी चीजों का सेवन करते हैं। ऐसी ही एक चीज है सत्तू, जिसका सेवन गर्मियों में बहुत फायदेमंद माना जाता है। सत्तू में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, फाइबर, सोडियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। सत्तू हमारे शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आज के इस लेख में हम आपको सत्तू के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं


  • गर्मियों में सत्तू पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। दरअसल सत्तू की तासीर ठंडी होती है जिससे शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। इसके साथ ही गर्मियों में सत्तू पीने से पेट की बीमारियों से भी बचाव होता है।
  • गर्मियों में लू लगने के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है। सत्तू का सेवन करने से लू और डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव होता है। 
  • जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत होती है उनके लिए सत्तू का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। सत्तू में आयरन की भरपूर मात्रा होती है जिससे शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। इसलिए जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है उन्हें सत्तू का सेवन जरूर करना चाहिए।
  • गर्मियों में सत्तू एनर्जी बूस्टर की तरह ही काम करता है। इसमें मौजूद मिनरल्स और प्रोटीन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। सत्तू में मौजूद पोषक तत्वों से शरीर को दिनभर के कामों के लिए एनर्जी मिलती है।
  • सत्तू का सेवन करने से पाचन तंत्र के सक्रिय रूप से काम करने में मदद मिलती है। गर्मियों में कई लोगों को अक्सर अपच की समस्या हो जाती है। ऐसे में सत्तू का सेवन करने से कब्ज गैस और अपच की समस्या दूर होती है। दरअसल सत्तू में मौजूद फाइबर से पेट और आंतों को साफ रखने में मदद मिलती है और पाचन क्रिया ठीक रहती है।
  • जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए भी सत्तू का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। सत्तू पीने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ लगता है और ज्यादा भूख नहीं लगती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
health tips, fitnes tips, sattu health benefits, benefits of drinking sattu in summers, sattu peene ke fayde, हेल्थ टिप्स, फिटनेस टिप्स, सत्तू पीने के फायदे, गर्मियों में सत्तू पीने के फायदे

Related Posts