भूलकर भी एक साथ न खाएं ये चीज़ें, पड़ सकते हैं गंभीर रूप से बीमार

  • Healthy Nuskhe
  • Dec 30, 2020

भूलकर भी एक साथ न खाएं ये चीज़ें, पड़ सकते हैं गंभीर रूप से बीमार

संतुलित और सही आहार हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। हम जो भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। कई बार हम अनजाने में कई ऐसी चीज़ें खा लेते हैं जिनसे हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव होता है। आयुर्वेद के अनुसार अगर हम अलग-अलग प्रवृति वाली दो चीजों को एक साथ खा लें  तो इससे हमें कई गंभीर बीमारिया भी हो सकती है। यानी ऐसी चीज़ें जिनका तापमान (बहुत ठंडा या गर्म), स्‍वाद (मीठा और नमकीन), और तसीर (ठंडी और गर्म) अलग-अलग हों, उन्‍हें एक साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से हमारी सेहत को नुकसान पहुँचता है और हम बीमार पड़ सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीज़ें बताएंगे जिन्हें एक साथ नहीं खाना चाहिए-


दूध के साथ तली हुई चीजें

चाय के साथ पकौड़े खाना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे आपकी सेहत खराब हो सकती है। दरअसल, दूध एक एनिमल प्रोटीन है और इसके साथ तली-भुनी चीजें खाने से रिएक्‍शन हो सकता है। जब हम दूध के साथ तली-भुनी चीज़ों का सेवन करते हैं तो नमक के साथ मिलने पर मिल्‍क प्रोटीन जम जाता है। इस वजह से उसके पोषण में कमी आ जाती है। यही कारण है कि दूध के साथ तली भुनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।


जंक फूड के साथ कोल्ड ड्रिंक

आमतौर पर जब हम पिज़्ज़ा, बर्गर या अन्य जंक फूड्स के साथ कोल्ड ड्रिंक पीना पसंद करते हैं। लेकिन यह हमारी सेहत के बहुत हानिकारक होता है। दरअसल, तला-भुना खाना एसिडिक होता है और कोल्ड ड्रिंक्स में भी एसिड होता है। इसके साथ ही दोनों का तापमान भी अलग-अलग होता है। यही वजह है कि जंक फूड के साथ कोल्ड ड्रिंक पीने से परहेज करना चाहिए।


संतरा और केला

सभी तरह के फल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अक्सर हम अलग-अलग फलों का फ्रूट चाट बना कर खाते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत हेल्दी भी होता है। लेकिन भूलकर भी फ्रूट चाट में संतरा और केला एक साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए नहीं करना चाहिए क्योंकि खट्टे फल, मीठे फलों से निकलने वाली शुगर में रुकावट पैदा करते हैं। इससे पाचन में परेशानी हो सकती है।  


खाने के बाद चाय

कई लोगों को खाने के तुरंत बाद चाय पीने की आदत होती है। लेकिन यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और आपका हाजमा खराब हो सकता है। यही कारण है कि खाने के तुरंत बाद चाय पीने से परहेज़ करना चाहिए।  


परांठे के साथ दही

सुबह के नाश्ते में गरमागर्म परंठे के साथ दही खाना किसे पसंद नहीं होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह होता है। दरअसल, परांठे में वसा होती है और परांठे के साथ दही खाने से वसा को पचने में दिक्क्त होती है। हालांकि, आप रोटी के साथ दही खा सकते हैं।


दूध के साथ फल

दूध और फल दोनों ही हमारी के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फल के साथ दूध का सेवन कभी नहीं करना चाहिए। दरअसल, दूध के साथ फल खाने पर दूध में मौजूद कैल्शियम फलों के एंजाइम्स को सोख लेता है। इससे फलों से मिलने वाला पोषण भी आपके शरीर को नहीं मिल पाता है। यही कारण है कि दूध के साथ फल खाने से परहेज करना चाहिए।


दही के साथ मछली

क्या आप जानते हैं कि मछली के साथ दही खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, मछली की तासीर गर्म होती है और दही की तासीर ठंडी इसलिए इन दोनों चीज़ों को एक साथ खाने से एसिडिटी और पेट संबंधी समस्या हो सकती है। इसके साथ ही मछली के साथ दही खाने से आपको त्वचा संबंधित परेशानियां भी हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
dangerous food combinations, food items that should not be eaten together, never eat these food items together in hindi, किन चीज़ों को साथ में नहीं खाना चाहिए, किन चीज़ों को साथ में खाने से नुकसान होता है, कौन सी चीज़ें एक साथ नहीं खानी चाहिए

Related Posts