Lungs Health: इन चीजों के अधिक सेवन से फेफड़ों को होता है नुकसान, स्मोकिंग से भी ज्यादा है खतरनाक

  • अनन्या मिश्रा
  • Apr 09, 2024

Lungs Health: इन चीजों के अधिक सेवन से फेफड़ों को होता है नुकसान, स्मोकिंग से भी ज्यादा है खतरनाक

हमारा शरीर एक स्वचालित और कुशल मशीन है। शरीर के सभी अंग बेहद तकनीक के साथ अपना काम करते हैं। लेकिन कई बार गलतियों के कारण हमें शारीरिक परेशानियां भी होती हैं। वहीं इन गलतियों का असर शरीर के विभिन्न अंगो पर भी देखने को मिलता है। खासतौर पर आहार संबंधी गलतियां हमारे शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक होती है। वहीं इस तरह के आहार का फेफड़ों पर भी बुरा असर पड़ता है।


आमतौर पर तो यह बात सभी जानते हैं कि स्मोकिंग फेफड़ों की सेहत के लिए नुकसानदायक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने-पीने की ऐसी कई चीजें हैं, जो फेफड़ों के लिए नुकसानदायक होती है। हांलाकि इस बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है। ऐसे में लोग जाने-अंजाने इन चीजों का अधिक सेवन करते हैं। जिसके कारण वह फेफड़े संबंधी समस्याओं का शिकार होते हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका सेवन करना फेफड़े के स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है।


प्रोसेस्ड मीट

बता दें कि फेफड़ों की सेहत के लिए प्रोसेस्ड मीट बेहद हानिकारक माना जाता है। क्योंकि इस मीट को ज्यादा समय तक सुरक्षित रखने के लिए जिन प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल किया जाता है। वह फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है। प्रोसेस्ड मीट को तैयार करने वाला नाइट्रेट फेफड़ों की कार्यक्षमता पर बुरा प्रभाव डालता है। जिसकी वजह से फेफड़े संबंधी गंभीर समस्या हो सकती है। इसलिए इस तरह के मीट का सेवन करने से बचना चाहिए।


कार्बोनेटेड ड्रिंक्स

हांलाकि आजकल कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन अधिक होने लगा है। लेकिन यह न सिर्फ सेहत बल्कि फेफड़ों के लिए भी घातक होता है। इन ड्रिंक्स में कार्बन डाईऑक्साइड पाया जाता है। जिसकी वजह से एसिडिटी य़ा ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। इन ड्रिंक्स का अधिक सेवन करने से हाजमा बिगड़ता है और फेफड़ों में भी कसाव बढ़ जाता है।


अधिक नमक वाला भोजन

फेफड़े की सेहत के लिए अधिक नमक वाला भोजन हानिकारक होता है। क्योंकि नमक में सोडियम पाया जाता है, जिसके कारण वाटर रिटेंशन हो सकता है। अधिक नमक वाले भोजन का सेवन करने से फेफड़े के रोगियों को सांस लेने में समस्या हो सकती है। वहीं यह फेफड़ों की सेहत के लिए भी हानिकारक होता है।


तले हुए खाद्य पदार्थ

हमारे शरीर के साथ ही फेफड़ों के लिए भी तला-भुना भोजन हानिकारक होता है। क्योंकि अधिक तला-भुना खाने के शरीर में वसा का अधिक संचय होता है। जिसके कारण डायाफ्राम पर दबाव और सूजन हो सकता है और फेफड़ों की परेशानी बढ़ सकती है। वहीं खासतौर पर फेफड़े के रोगियों को तलाभुना खाने से बचना चाहिए।


ब्रोकली और बंदगोभी

आमतौर पर ब्रोकली सेहत के लिए लाभकारी मानी जाती है। लेकिन इसमें नाइट्रेट की अधिकता पाई जाती है। जिसकी वजह से अधिक ब्रोकली का सेवन करना फेफड़ों के लिए हानिकारक हो सकता है। बंदगोभी, ब्रोकली और पत्ता गोफी में नाइट्रेट अधिक पाया जाता है, जोकि फेफड़े के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Lungs Health, Lung Cancer, Sodium Carbonate, Soda, Cigarette Smoke, वेट लॉस, स्मोकिंग, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, फेफड़े की सेहत, Weight Loss

Related Posts