चोकर वाले आटे की रोटियाँ खाने से सेहत को होते हैं यह बड़े फायदे

  • Healthy Nuskhe
  • Jul 27, 2021

चोकर वाले आटे की रोटियाँ खाने से सेहत को होते हैं यह बड़े फायदे

ज़्यादातर लोग आटा खरीदने के बाद उसे छानकर चोकर अलग कर देते हैं। इससे आटा महीन हो जाता है और रोटियां मुलायम बनती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चोकर हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। चोकर में कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, सल्फर और आयरन जैसे कई पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। चोकर वाले आटे की रोटियाँ खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं। आज के इस लेख में हम आपको चोकर के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं -


  • अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो नॉर्मल आटे की रोटी के बजाय चोकर वाले आटे की रोटी खाएं। चोकर में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। चोकर वाले आटे की रोटी खाने से भूख कम लगती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • चोकर वाला आटा हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा मौजूद होती है जो पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करती है। चोकर वाले आटे की रोटी खाने से अपच, एसिडिटी, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याएं दूर होती है। चोकर का सेवन करने से आंत में जमा गंदगी साफ होती है और आमाशय के घाव को ठीक करने में मदद मिलती है।
  • चोकर वाला आटा हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। चोकर का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है जिससे हार्टअटैक और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए चोकर का सेवन करना फायदेमंद होता है। चोकर के आटे से बनी रोटी खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और डायबिटीज का खतरा कम होता है।
  • चोकर का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। चोकर का सेवन करने से खून में इम्यूनोग्लोब्युलिन्स की मात्रा बढ़ती है। इससे टीबी और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
  • चोकर का सेवन करने से शरीर में खून की कमी या एनीमिया की समस्या दूर होती है। दरअसल, चोकर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जिससे एनिमिया की बीमारी दूर होती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
health tips, fitness tips, wheat bran benefits, health benefits of wheat bran, chokar khane ke fayde, हेल्थ टिप्स, फिटनेस टिप्स, चोकर खाने के फायदे, चोकर खाने के स्वास्थ्य लाभ

Related Posts