लॉकडाउन में वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, तो हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ऐसी डाइट

  • Healthy Nuskhe
  • Mar 28, 2020

लॉकडाउन में वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, तो हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ऐसी डाइट

दुनिया में लाखों लोगों को कोरोनावायरस अपनी चपेट में ले चुका है। भारत लगातार इस वायरस से लड़ने की कोशिश कर रहा है, और दुनिया का सबसे बड़ा लॉकडाउन भारत ने किया है। यह मानव इतिहास में सबसे बड़ा लॉकडाउन माना गया है। इस महामारी के कारण विश्व में 3 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। साथ ही अमेरिका फ्रांस और इटली जैसे देश भी इस वायरस से लड़ने में असमर्थ हैं। अब तक सबसे ज्यादा मौतें इटली में हुई हैं। इस देश में मौतों का आंकड़ा 3000 से भी अधिक है। दुनिया भर में कोरोना के मामले देखें तो नौ साल से कम उम्र के एक भी बच्चे की मौत इससे नहीं हुई है। वही सबसे ज्यादा यह वायरस ज्यादा उम्र के लोगो को बहुत प्रभावित कर रहा है। उम्रदराज़ लोगो के साथ-साथ यह वायरस उन में बहुत पाया जा रहा है,जो बाहर विदेश की यात्रा करके आये हैं, या संक्रमित लोगो के संपर्क में आये हैं। इस वायरस से बचने का सबसे महत्वपूर्ण उपाय है कि लगातर साबुन से अपने हाथों को धोएं और लोगो से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें। साथ ही लोगों को अपने इम्युनिटी सिस्टम का ध्यान रखना है, अच्छा भोजन समय-समय पर खायें और साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी पियें ताकि शरीर में किसी भी प्रकार की परेशानी ना आये। अब भारत सरकार ने पूरे देश में 21दिनों का लॉकडाउन कर दिया है। जिसकी वज़ह से ज्यादातर लोगों को वर्क फ्रॉम होम मिला है। जिसके कारण हर कोई अपना काम घर से ही कर रहा है। इसलिए भारत सरकार ने सभी दफ़्तर और कंपनियों बन्द कर दिया है। और सरकार की तरफ़ से निर्देश आये हैं कि जितना सम्भव हो सके अपने घरों में रहे और घर से ही अपना काम करने की कोशिश करें। साथ ही घर में रह कर अपना और  खाने-पीने का ध्यान रखें। आज हम आपको बताएंगे कि घर में रह कर अपने स्वास्थ्य का कैसे ध्यान रखेंऔर किस तरह का खान-पान करें।

 

1.सबसे  ज्यादा फल और सब्ज़ी के सेवन पर ध्यान दें। वर्क फ्रॉम होम के दौरान कोशिश करें अलग-अलग तरह की सब्ज़ी और फल का सेवन करें और साथ ही ध्यान रखें इन दिनों ज्यादा आलू का सेवन ना करें क्योंकि आलू को खाने से रक्त शर्करा, या ‘ब्लड ग्लूकोज़’ पर नकारात्मक असर होता है।


2.ब्राउन राइस का आप सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसके अंदर कार्बन की कम मात्रा होती है। साथ ही इसका सेवन करने से वज़न बढ़ने के आसार बहुत कम हो जाते हैं।


3. प्रोटीन की चीजों का सेवन करे। जैसे दाल, मछली, सलाद जैसी चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करे।


4.खाने -पीने में ज्यादा मीठे का सेवन ना करें, दूध और दूध से बनी चीजों का दिन में केवल एक बार सेवन करें, और साथ ही दिन में एक बार फलों के जूस का सेवन अवश्य करें।


5. घर में रहते हुऐ अच्छा आहार लेना अति आवश्यक है। आपको मल्टीग्रेन लेना भी जरूरी है, क्योंकि यह वजन को बढ़ने से रोकते है, और स्वस्थ रहने में बहुत मदद करते हैं। जई, जौ के गुच्छे, लुढ़का हुआ गेहूं और रागी के गुच्छे नाश्ते  में खाने के लिए  सर्व उत्तम आहार है।


6. मल्टीग्रेन जई आपकी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने और प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने का सबसे अच्छा  तरीका है।


7.भुना हुआ चना एक अच्छा स्नैक है। जो प्रोटीन, और कई विटामिन और खनिजों से भरा होता है।  इसलिए इसके प्रोटीन को अन्य प्रोटीन की तुलना में बहुत अच्छा माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
healthy food ideas in hindi, health tips in hindi, healthy nuskhe in hindi, health during lockdown, food we should eat during work from home

Related Posts