गर्मियों में रोज़ पिएँ छाछ, स्वाद के साथ-साथ सेहत को मिलेंगे ये बड़े फायदे

  • Healthy Nuskhe
  • May 29, 2021

गर्मियों में रोज़ पिएँ छाछ, स्वाद के साथ-साथ सेहत को मिलेंगे ये बड़े फायदे

गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप से बचने के लिए घरों में छाछ बनाई जाती है। छाछ ना सिर्फ पीने में स्वादिष्ट लगती है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। छाछ में विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। रोजाना छाछ के सेवन से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि छाछ को जरूरत से ज्यादा ठंडा करके नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से आपको सर्दी खांसी या अन्य दिक्कत हो सकती है। छाछ को सामान्य तापमान पर करके पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आज के इस लेख में हम आपको छाछ पीने के फायदे बताने जा रहे हैं -

  • गर्मियों के मौसम में छाछ पीने से शरीर को ठंडक मिलने के साथ-साथ पाचन तंत्र भी सही रहता है। छाछ पीने से कब्ज और पेट फूलने की समस्या भी दूर होती है। अगर आपको गर्मियों में अपच की समस्या होती है तो खाने के साथ-साथ छाछ भी जरूर पिएं।
  • गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसे में छाछ पीने से गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। गर्मियों में छाछ पीने से लू से भी बचाव होता है। तेज धूप से आने के बाद छाछ पीने से शरीर की गर्मी शांत होती है और पेट को ठंडक मिलती है।
  • जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए छाछ का सेवन फायदेमंद हो सकता है। छाछ में कैलोरी की मात्रा कम होती है और इसे पीने से बॉडी का मेटाबॉलिज्म तेज होता है। खाने के साथ छाछ पीने से पेट भरा हुआ लगता है और भूख भी कम लगती है।
  • छाछ में कैल्शियम की अधिक मात्रा होती है जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसके साथ ही यह प्रोटीन का भी एक अच्छा स्त्रोत है। रोजाना छाछ पीने से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।
  • छाछ ना केवल हमारी सेहत बल्कि हमारी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। छाछ में विटामिन सी और विटामिन बी मौजूद होते हैं जिससे त्वचा और बालों को सही पोषण मिल पाता है। रोजाना छाछ का सेवन करने से त्वचा और बालों की ड्राईनेस की समस्या दूर होती है और दोनों चमकदार बनते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
health tips, fitness tips, benefits of drinking buttermilk, buttermilk health benefits, chaach peene ke fayde,

Related Posts