CLOSE

इन फलों का न करें ज़्यादा सेवन, स्वास्थ्य को हो सकता है नुकसान

By Healthy Nuskhe | Aug 12, 2021

स्वास्थ्य के लिए ताजे फलों का सेवन कितना फायदेमंद है यह तो आप जानते ही होंगे। फलों में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो सेहतमंद रहने के लिए बहुत फायदेमंद हैं। फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करते हैं। खासतौर पर जो लोग वजन घटाना चाहते हैं वे अपनी डाइट में अधिक मात्रा फलों को शामिल करते हैं। ज़्यादातर लोगों को लगता है कि अनाज की जगह फलों का सेवन करने से वे जल्दी वजन घटा सकते हैं। लेकिन ऐसा सोचना गलत है। कुछ फलों का ज़्यादा सेवन करने से न केवल मोटापा बढ़ता है, बल्कि गैस और अपच जैसी स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। डॉक्टर्स भी डायबिटीज जैसी बिमारियों में कुछ फलों का सेवन न करने की सलाह देते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन फलों का ज़्यादा सेवन नहीं करना चाहिए -

संतरा 
संतरा खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन कभी भी खाली पेट संतरा नहीं खाना चाहिए। दरअसल, खाली पेट खट्टे फलों का सेवन करने से गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। 

केला
केला खाने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। लेकिन इसमें शुगर और कार्बोहायड्रेट की मात्रा भी अधिक होती है। यही वजह है कि डॉक्टर्स डायबिटीज के मरीजों को केला नहीं खाने की सलाह देते हैं। केले का ज़्यादा सेवन करने से मोटापा भी बढ़ता है इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। 

आम
आम को फलों का राजा माना जाता है। आम में नेचुरल शुगर की ज्यादा मात्रा होती है इसलिए डायबिटीज के मरीजों को आम का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा आम की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सेवन खाने से 1 घंटे पहले या बाद में करना चाहिए। 

चेरी
चेरी का इस्तेमाल केक और आइसक्रीम बनाने में किया जाता है। चेरी खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होती है लेकिन इसमें अधिक मात्रा में शुगर होती है। यही वजह है कि डायबिटीज़ के मरीजों को चेरी का सेवन नहीं करना चाहिए।

अंगूर
अंगूर खाने में तो बहुत स्वादिष्ट होता है लेकिन इसमें भी अधिक मात्रा में कार्बोहायड्रेट और शुगर होती है। डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन नियंत्रित मात्रा में करना चाहिए। ज़्यादा मात्रा में अंगूर का सेवन करने से मोटापे की समस्या हो सकती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.