50 की उम्र में ऐसी होनी चाहिए आपकी डाइट, रहेंगे तंदरुस्त और बीमारियां होंगी दूर

  • Healthy Nuskhe
  • Apr 13, 2021

50 की उम्र में ऐसी होनी चाहिए आपकी डाइट, रहेंगे तंदरुस्त और बीमारियां होंगी दूर

उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारे शरीर में भी कई बदलाव आते हैं। खासतौर पर 50 की उम्र के बाद हड्डियां और मांशपेशियां कमजोर हो जाती हैं और कई तरह की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में आपको खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। 50 की उम्र के बाद आपको स्वस्थ रहने के लिए अपनी डाइट में कुछ बदलाव जरूर करने चाहिए। बढ़ती उम्र में हमारे शरीर में कई जरुरी पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इससे बचने के लिए हमें अपने आहार में ऐसी चीज़ों को शामिल करना चाहिए जो पोषक तत्वों की आपूर्ति कर सकें। आइए जानते हैं कि 50 के बाद आपकी डाइट कैसी होनी चाहिए -  


प्रोटीन युक्त चीज़ें खाएं 

बढ़ती उम्र में मांसपेशियाँ कमजोर होने लगती हैं इसलिए आपको अपने आहार में प्रोटीन युक्त चीज़ें शामिल करनी चाहिए। इससे मांसपेशियाँ मजबूत बनेंगी और आपको दिनभर के कामों के लिए ताकत भी मिलेगी। अपने खाने में अंडे, दाल, सोया चंक्स आदि जरूर शामिल करें।  


मोटे अनाज खाएं 

बढ़ती उम्र के लोगों को अपने खाने में मोठे अनाज जैसे दलीय, बाजरा, ज्वार, गेंहू और ओट्स आदि शामिल करना चाहिए। मोठे फाइबर की उच्च मात्रा होती है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके साथ ही अधिक फाइबर वाली चीज़ें खाने से पाचन प्रक्रिया भी अच्छी रहती है और खाना आसानी से पांच जाता है।  


हरी सब्जियां और ताज़े फल

हमें बचपन से ही हरी सब्जियां और ताज़े फल खाने की सलाह दी जाती है। 50 की उम्र के बाद शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इससे बचने के लिए आपको अपने आहार में हरी सब्जियां और ताजे फल जरूर शामिल करने चाहिए। इनमें  इनमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट, और विटामिन सी आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। 


कैफीन का कम सेवन करें 

अगर आप चाय-कॉफी के शौक़ीन हैं तो बढ़ती उम्र के साथ-साथ अपने इस शौक को भी बदल लीजिए। ज़्यादा चाय-कॉफी के सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही चाय या कॉफी का सेवन करें।   


सीमित मात्रा में करें नमक का सेवन 

बढ़ती उम्र में अक्सर हाई ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या हो जाती है। इससे बचने के लिए कम मात्रा में नमक का सेवन करें।  इसके साथ ही अपने खाने में प्याज, अदरक, लहसुन, नींबू, जीरा, मेथी के बीज, बादाम, अखरोट, नारियल पानी को शामिल करें क्योंकि ये मांसपेशियों को लचीला बनाने में मदद करते हैं और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करते हैं। 


तली भुनी चीज़ें न खाएं 

बढ़ती उम्र में आप जितना हल्का भोजन लेंगे, उतना ही आपकी सेहत के लिए अच्छा होगा। 50 की उम्र के बाद हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज़ और हार्ट अटैक का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इसलिए तली-भुनी चीज़ों का सेवन करने से बचें और जितना हो सके हल्का भोजन करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
diet tips, diet in fifties, diet for 50 year old, what to eat in fifties, डाइट टिप्स, 50 की उम्र में डाइट, 50 की उम्र में क्या खाना चाहिए, 50 की उम्र में खानपान कैसा हो

Related Posts