सर्दी-जुकाम, फ्लू से परेशान हैं तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 चीज़ें

  • Healthy Nuskhe
  • Jan 04, 2021

सर्दी-जुकाम, फ्लू से परेशान हैं तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 चीज़ें

सर्दियों के मौसम में खांसी-जुकाम की समस्या बहुत आम है। कई लोग सर्दी-खांसी के लिए दवाई और घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी आराम नहीं मिलता है। दरअसल, सर्दी-जुकाम में घरेलू उपायों के साथ-साथ सही डाइट भी बहुत जरूरी होती है। अक्सर लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती है कि सर्दी-जुकाम में क्या खाएं और क्या नहीं। गलत खान-पान के कारण सर्दी-जुखाम की समस्या ज़्यादा बढ़ सकती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सर्दी-जुकाम में क्या खाने से फायदा होता है -      


केला

अक्सर लोग सर्दी-जुकाम में केला खाना बंद कर देते हैं। उन्हें लगता है कि केला ठंडा होता है और इससे शरीर में कफ बढ़ता है। लेकिन ऐसा सोचना गलत है। आपको बता दें कि केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। इसके साथ ही केले में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। सर्दी-जुकाम में केला का सेवन करना फायदेमंद होता है। 


शहद

शहद में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। सर्दी-खांसी में शहद को रामबाण माना गया है। शहद के सेवन से सर्दी-खांसी की समस्या दूर होती है। दरअसल, शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो जो गले में जलन और सूजन से छुटकारा दिला सकते हैं। आप चाहें तो चाय में शहद मिलाकर पी सकते हैं या अदरक के रस में शहद मिलाकर खाने से खांसी में आराम मिलता है। शहद के सेवन से गले में खराश से भी राहत मिलती है।


गुड़

सर्दियों के मौसम में गुड़ का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता गई। गुड़ खाने से शरीर को गर्मी के साथ-साथ ऊर्जा भी मिलती है। सर्दी-खांसी की समस्या में भी गुड़ का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर आप सर्दी-खांसी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो गुड़ को अदरक के साथ गर्म करके खाना चाहिए। यह सर्दी-जुखाम भगाने का एक असरदार घरेलू नुस्खा है। 


दालचीनी

आमतौर पर दालचीनी का इस्तेमाल खाने में मसाले के तौर पर किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दी-खांसी में दालचीनी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। सर्दियों में दालचीनी की चाय पीने से सर्दी-खांसी में तो फायदा होता ही है लेकिन इसके साथ ही यह मूड को भी रिफ्रेश करती है। आप चाहें तो गर्म पानी में शहद में दालचीनी का पाउडर मिलाकर भी पी सकते हैं। इससे खांसी में जल्द राहत मिलती है। 


कच्चा लहसुन

लहसुन के सेवन से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। सर्दी-जुकाम की समस्या में लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। लहसुन में कई एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके साथ ही लहसुन में इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाले गुण भी मौजूद होते हैं, जिससे शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। नियमित रूप से कच्चे लहसुन का सेवन करने से सर्दी-खांसी में जल्द राहत मिल सकती है।


लौंग

दादी-नानी के जमाने से लौंग का इस्तेमाल सर्दी-जुकाम में किया जा रहा है। आयुर्वेद में लौंग को औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है। इसमें एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेट्री और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। अगर लगातार खांसी आ रही हो तो मुंह में लौंग रख लें, इससे खांसी रुक जाएगी।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
diet for cold and flu, what to eat in cold and flu, foods for cold and flu, सर्दी जुकाम में क्या खाएं, सर्दी जुकाम में डाइट, सर्दी जुकाम में क्या खाने से फायदा होता है

Related Posts