CLOSE

Fruits For Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को जरूर खाने चाहिए ये 6 फल, कभी नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर

By Healthy Nuskhe | Dec 17, 2025

पके हुए ताजे फल खाने से शरीर पर वैसा असर नहीं होता है, जैसा प्रोसेस्ड और शुगर से भरपूर फूड आइटम जैसे पेस्ट्री और केक जैसी चीजों को खाने से पड़ता है। बता दें कि फलों में फाइबर और पानी की एक सुरक्षा परत होती है। फल विटामिन्स, पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। साबुत और ताजे फलों का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों में ब्लड ग्लूकोज काफी हद तक कम हो जाता है।
 
हालांकि फलों के चुनाव को लेकर डायबिटीज के मरीजों में कंफ्यूजन बना रहता है कि कौन सा फल उनके लिए सुरक्षित है और कौन सा नहीं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसे 6 फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका प्राकृतिक रूप से ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।

जानिए क्या है फलों का सुरक्षित डोज

एक स्टडीज के अनुसार, डायबिटीज से पीड़ित जो मरीज फल खाते हैं, उनको दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके बाद भी इन मरीजों को एक तय मात्रा में फल खाने की सलाह दी जाती है।

एक्सपर्ट के अनुसार, एक बारे में ढेर सारा फल खाने की बजाय पूरे दिन में इसको तीन हिस्सों में बांटे। फिर इनके खाने के समय के बीच में गैप रखें। एक बारे में दो बड़े चम्मच से लेकर एक चौथाई कप तक फल खाना सुरक्षित होता है।

सेब

सेब का सेवन करने से न सिर्फ ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। बल्कि सेब में घुलनशील फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

नाशपाती

नाशपाती में 84% तक पानी पाया जाता है। वहीं इस फल में काफी सारा विटामिन और फाइबर भी पाया जाता है, जोकि ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के साथ यह शरीर इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है।

एवोकाडो

एवोकाडो हेल्दी फैट्स और पोटेशियम से भरपूर होता है। यह फल डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी होता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के लेवल को कम करता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स डायबिटीज मरीजों के लिए कम और सुरक्षित माना गया है।

अनार

डायबिटीज के मरीजों के लिए अनार काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायता करता है।

पतीता

पपीता में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो इसको डायबिटिक के लिए हेल्दी बनाते हैं। बल्कि हार्ट डिजीज से बचाव करने के लिए भी यह फायदेमंद है। पपीता में एंजाइम पाया जाता है, जो फ्री रेडिकल से बचाता है।

संतरा

संतरा डायबिटीज के अलावा भी कई बीमारियों में फायदेमंद माना जाता है। संतरा में फाइबर, विटामिन सी और बी1 पाया जाता है और इसमें शुगर की मात्रा भी कम होती है। जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। संतरा में 87% तक पानी होता है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.