काली किशमिश (Black Raisins), सेहत का खज़ाना, रोज़ाना खाने से देखिये ज़बरदस्त फायदे, दाँतो से लेकर आँतो तक हर चीज़ में करती है ये फायदे

  • prabhasakshi
  • Jan 30, 2022

काली किशमिश (Black Raisins), सेहत का खज़ाना, रोज़ाना खाने से देखिये ज़बरदस्त फायदे, दाँतो से लेकर आँतो तक हर चीज़ में करती है ये फायदे

काली किशमिश (Black Raisins) एक बेहतरीन ड्राई फ्रूट के साथ साथ सेहत से भरपूर होता है। सर्दी में लोग स्नैक्स बहुत चाव से खाते है। काली किशमिश जितना खाने में जितना अच्छा है उतना ही ज़्यादा आपको कईं रोगो से बचाता है। जो लोग अपना वजन काम करना चाहते है और कोशिश कर रहे है उनके लिए काली किशमिश बहुत फ़ायदेमंद है। ये कोलेस्ट्राल और ब्लड प्रेशर को भी मेन्टेन करती है।

                                                              आयुर्वेद में ऐसा कहा गया है कि काली किशमिश आपके सेहत को मज़बूत करता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और आयरन भरपूर होता है। ये बालों के झड़ने से लेकर ख़ून को साफ़ करने तक हर चीज़ में मदद करता है। इसके साथ ही हाई ब्लड प्रेशर और अनीमिया को भी दूर रखता है।

काली किशमिश (Black Raisins) में पाए जाने वाले पोषक तत्व

काली किशमिश हरे अंगूर से बनता है। काली किशमिश में पोटैशियम, फाइबर, पॉलीफेनोल्स, प्रोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। जो हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है।

काली किशमिश के अनोखे फ़ायदे

1. मज़बूत हड्डीओं के लिए

काली किशमिश हड्डीओं के लिए बहुत अच्छा माना गया है। काली किशमिश का सेवन करने से हड्डियाँ मज़बूत होती हैं। काली किशमिश में बोरोन मिनरल भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को मज़बूत करने के लिए बहुत फ़ायदेमंद है।

2. ख़ून की कमी के लिए

काली किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि एनीमिया के लिए फ़ायदेमंद होता है। रोज़ाना काली किशमिश खाने से एनीमिया की समस्या को दूर किया जा सकता है।

3. कोलेस्ट्राल लेवल को सही रखता है

काली किशमिश में ऐसे तत्व पाए जाते है जो कोलेस्ट्राल लेवल को कम रखता है। एक रिसर्च के अनुसार काली किशमिश का सेवन करने से ख़ून में मौजूद अवांछित फैट को भी कम करने में मदद मिलती है।

4. रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है

काली किशमिश का सेवन करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। क्योंकि काली किशमिश में विटामिन C काफ़ी मात्रा में पाया जाता है। इस कोरोना काल में बेहतर इम्युनिटी के लिए काली किशमिश का सेवन करना बहुत फ़ायदेमंद माना जाता है।

5. बालों और त्वचा के लिए लाभदायी

काली किशमिश त्वचा और बालों के लिए भी बेहत लाभकारी है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जो त्वचा को निखारने और बालों को झड़ने से रोकने का काम करती है। ये आपके त्वचा में होने वाले अलग अलग इन्फेक्शन से भी आपकी त्वचा की रक्षा करती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
benefits of black raisins, उसके पोषक तत्व, काली किशमिश से शरीर को फ़ायदे, dry fruits, rich-antioxidants, good for hair remedy

Related Posts