CLOSE

खाना पकाते समय भूलकर ना करें ये गलतियाँ, पढ़ें खाना पकाने का पौष्टिक तरीका

By Healthy Nuskhe | Jan 29, 2021

अच्छे स्वास्थ्य के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है। डॉक्टर्स भी डाइट में पर्याप्त मात्रा में अनाज, सब्जियाँ और फल शामिल करने की सलाह देते हैं। लेकिन आपको इनमें मौजूद पोषक तत्वों का लाभ तभी मिल पाता है जब खाने को सही तरीके से पकाया गया हो। अक्सर हम जाने-अनजाने में खाना पकाते समय कई ऐसी गलतियाँ करते हैं जिसके कारण भोजन में मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। यदि खाने को सही विधि से ना पकाया जाए तो इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है। आज के इस लेख में हम आपको खाना पकाने का सही तरीका बताएंगे, जिससे उसमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट ना हों - 

सब्जियों का साइज़ 
खाना पकाते समय पोषक तत्त्वों को नष्ट होने से बचाने के लिए सब्जियों के आकार पर भी ध्यान दें। खाना बनाने के लिए सब्जी काटते समय छोटे टुकड़ों की जगह बड़े टुकड़ों में काटें। ज़्यादा छोटे-छोटे टुकड़ों में काटने से सब्जियों में मौजूद मिनरल्स और विटामिन्स नष्ट हो जाते हैं। ऐसे ही जब आप सलाद काटें तो छोटे क्यूब्स में काटने की बजाय लंबाई में काटें। छोटे टुकड़ों में सब्जियाँ काटने से उनमें मौजूद विटामिन और अन्य पोषक तत्व पानी में घुल जाते हैं इसलिए सब्जी को बड़े टुकड़ों में काटना चाहिए। 

सब्जियों को काटने का तरीका 
सब्जियों को काटने से पहले धोना चाहिए और फिर उन्हें काटना चाहिए। वहीं, इसके विपरीत करने से सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। यदि आप सब्जियों को काटकर उन्हें बाद के लिए स्टोर करके रखते हैं तो ऐसा ना करें। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।  

तापमान पर दें ध्यान 
खाना पकाते समय तापमान का ध्यान रखना भी जरूरी है। खाने को हमेशा कम तापमान पर पकाना चाहिए। ज़्यादा तापमान पर खाना पकाने से उसमें मौजूद  विटामिन और अन्य पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। 

सही समय है जरूरी 
खाना पकाते वक्त सही समय और तापमान का भी ध्यान रखना चाहिए। खाने को अधिक समय तक खाना पकाने से भोजन में मौजूद मिनरल, विटामिन और अन्य पोषक तत्व नष्ट होने की संभावना अधिक होती है।

खाना ढंक कर पकाएँ 
खाने को हमेशा ढंककर पकाना चाहिए। खाने को बिना ढंके पकाने से उसमें मौजूद विटामिन प्रभावित होते हैं। खाने को ढंककर पकाने से खाना बनाने में कम समय लगता है।  

सही मात्रा में डालें पानी 
खाना पकाते समय पर्याप्त मात्रा में पानी इस्तेमाल करना चाहिए। खाना बनाने के लिए अधिक पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ज़्यादा पानी डालने से  भोजन में मौजूद विटामिन और अन्‍य पोषक तत्‍व पानी में घुलने लगते हैं और नष्ट हो जाते हैं। 

छिलके समेत पकाएं सब्जियां 
यदि सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व बचाना चाहते हैं तो सब्जियों को छीले बिना ही पकाएं। सब्जियों को छिलके समेत पकाने से इसमें मौजूद पोषक तत्व बचे रहते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.