सर्दियों का अद्भुत फल सिंघाड़े के जानिए बेहतरीन फायदे
- Healthy Nuskhe
- Dec 20, 2019

इन दिनों बाजारों में कई जगह काले और हरे सिंघाड़ों की बहार आई हुई है। सबसे ज्यादा ठंड के दिनों में हरी सब्जियों के साथ ही सिंघाड़ा भी बाजार की रौनक बढ़ाता है। सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत और स्वास्थ्य के लिए भी सिंघाड़ा इतना फायदेमंद है कि इसके बारे में काफी लोगों को नहीं पता। जानिए सिंघाड़े के यह कुछ फायदेमंद लाभ -
तत्वों का भण्डार- सिंघाड़े में विटामिन-ए, सी, मैंगनीज, थायमाइन, कर्बोहाईड्रेट, टैनिन, सिट्रिक एसिड, रीबोफ्लेविन, एमिलोज, फास्फोराइलेज, एमिलोपैक्तीं, बीटा-एमिलेज, प्रोटीन, फैट और निकोटेनिक एसिड जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
टी.बी से छुटकारा- अगर आप भी टी.बी की दिक्कत से परेशान हो, तो सिंघाड़ा खाने से आपको काफी लाभ मिलेगा। थोड़ी- थोड़ी मात्रा में त्रिफला, पिप्पली, नागरमोथा, सिंघाड़ा, गुड़ तथा चीनी में मधु एवं घी मिलाकर खाने से टी.बी से छुटकारा पा सकते हैं।
दस्त में राहत- मसालेदार खाना खाने से दस्त लग जाते हैं जिसकी वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो इमली बीज को भिगोकर, छिलका निकालकर उसमें सिंघाड़े को डालकर उसको पीस कर मिश्रण बना लें। ये उपाय करने से दस्त में सुधार तेज़ी से मिलेगा।
गर्भावस्था के फायदेमंद- गर्भावस्था में सिंघाड़े का सेवन करना माता और शिशु के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे गर्भपात का खतरा भी कम होता है। इसके अलावा सिंघाड़ा खाने से मासिक धर्म संबंधी समस्याएं भी ठीक होती हैं।
फटी एड़ियों से छुटकारा- सिंघाड़ा खाने से फटी एड़ियां भी ठीक हो जाती हैं , इसके अलावा शरीर में किसी भी स्थान पर दर्द या सूजन होने पर इसका लेप बनाकर लगाने से बहुत फायदा होता है।
कैल्शियम की कमी से छुटकारा- इसमें कैल्शियम भी भरपूर पाया जाता है, इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां और दांत दोनों ही मजबूत होते हैं। यह शारीरिक कमजोरी को दूर करता है। आंखों के लिए भी सर्दी का यह फल बहुत लाभकारी है।
महिलाओं की प्रॉब्लम्स दूर करें- वैसे तो इसे खाना हर कोई पसंद करता है और हर किसी को इसे खाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन महिलाओं के लिए सिंघाड़ा बेहद फायदेमंद माना गया है। महिलाएं पीरियड्स, प्रेगनेंसी, यूरिन जैसी कई प्रॉब्लम से परेशान रहती है ऐसे में सिंघाड़े का सेवन करने से आराम मिलता है।
स्किन और बालों के लिए- सिंघाडे में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो खून को साफ़ करने में काफी फायदेमंद होते हैं। इसे खाने स्किन में ग्लो आता है। इसके अलावा बालों के लिए सिंघाड़े खाना बहुत अच्छा होता है।
सिंघाड़ा खाने के काफी फायदे होते हैं, जो शरीर को काफी लाभ देते हैं। सिंघाड़ा गर्म होने के कारण सर्दियों में ज्यादा खाया जाता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।