अनार को खाने या इसके जूस पीने के हैरान कर देने वाले फायदे, कई बीमारियों के लिए रामबाण, रहेंगे स्वस्थ और फिट

  • prabhasakshi
  • Mar 29, 2022

अनार को खाने या इसके जूस पीने के हैरान कर देने वाले फायदे, कई बीमारियों के लिए रामबाण, रहेंगे स्वस्थ और फिट

यह कहावत तो हम बचपन से ही सुनते आ रहे हैं एक अनार और 100 बीमार। यह कहावत ऐसे ही नहीं बनी है। इसका अर्थ यह निकलता है की अनार इतने औषधीय गुणों से भरपूर है की इसका सेवन हर बीमारी को दूर करने का काम करता है। अनार बहुत ही पौष्टिक फल है। वैसे भी कहा जाता है की हर व्यक्ति को दिन भर में रोजाना कम से कम एक फल का सेवन तो करना ही चाहिए और यदि बात अनार के सेवन की हो तो बिना सोचे कर ही लेना चाहिए। अनार का छिलका जितना कठोर होता है, अंदर उतना ही स्वादिष्ट, और मीठा फल होता है। किसी भी व्यक्ति को, कोई भी रोग हो जाए, लोग उन्हें सबसे पहले अनार के सेवन की सलाह ही देते हैं। डॉक्टर भी कमजोरी दूर करने के लिए, या इलाज के बाद स्वास्थ्य लाभ पाने के दौरान, रोगी को अनार खाने के लिए बोलते हैं। आपको भी यही पता होगा कि अनार के सेवन से आपकी सेहत को बहुत फायदे मिलते हैं। आयुर्वेद में अनार को बहतु ही चमत्कारिक फल बताया गया है, और यह भी बताया गया है कि, इसके इस्तेमाल से कई सारी बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। केवल अनार फल ही नहीं, बल्कि पूरा वृक्ष ही औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अनार (Pomegranate) का रसीलापन सभी को बहुत अच्छा लगता है। अनार खून बढ़ाने की सबसे कारगर औषधि है। यदि नियमित तौर पर इसका सेवन किया जाए तो खून की कमी (Anemia) कभी नहीं होगी। इसकी खासियत बस इतनी ही नहीं, बल्कि इससे होने वाले फायदों की लिस्ट बहुत लंबी है। अनार में भरपूर आयरन, एनर्जी, अनसैचुरेटेड फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, विटामिंस और थाइमिन होते हैं। साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, फोलिक एसिड और राइबोफ्लेविन भी भरपूर होते हैं। अनार पूरी दुनिया में सबसे प्राचीन फलों में से एक है। यह फल न केवल बहुत अच्छा स्वाद देता है बल्कि यह कुछ स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है, खासकर महिलाओं के लिए। आइये आज हम आपको बताते है अनार से होने वाले हमारे शरीर को फायदे -

खून की कमी

जिन लोगों को खून की कमी, पीलिया एनेमिया जैसी बीमारी होती है उन लोगों को अनार का सेवन करना बहुत आवश्यक है। इसमे आयरन पाया जाता है जो की खून की कमी को दूर करता है।

डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद

यह चौंकाने वाली बात है कि अनार खाने से डायबिटिज के मरीजों को कोई नुकसान नहीं होता है। वहीं यह भी सही है कि अनार के जूस से डायबिटिक मरीजों को परहेज करना चाहिए। कई डॉक्टरों का भी यही मानना है कि अनार के जूस के बजाए डायबिटिक मरीजों को सीधे अनार का सेवन करना चाहिए।

कैंसर से बचाता है

अनार में पाए जाने वाले कई एंटी ऑक्सीडेंट तत्व कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में सहायक होते हैं। यदि नियमित रूप से अनार का जूस या अनार खाने से ब्रेस्ट और स्किन कैंसर का खतरा कम होता है। जिन लोगों को कैंसर हो गया है, वे लोग भी रोज अनार के जूस का सेवन करते रहें। इससे कैंसर के बढ़ने का खतरा कम हो जाता है।

वजन कम करने में मददगार

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए अनार बेहद फायदेमंद है। अनार का एक गिलास जूस रोजाना पीने से कमर की चर्बी कम की जा सकती है। अनार खाने या रोजाना इसका 1 गिलास जूस पीने से कमर की चर्बी को कम किया जा सकता है।

हार्ट की बीमारियों के लिए लाभदायक

अनार शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे हार्ट तक खून की आवाजाही से हार्ट संबंधित बीमारियां दूर होती हैं। अनार के नियमित सेवन से दिल संबंधित कोई बीमारी होने से भी बचा जा सकता है। अनार खाने से शरीर में कॉलेस्ट्रोल का लेवल नहीं बढ़ता। साथ ही इसका सेवन धमनियों में खून के थक्के जमने की समस्या भी नहीं होती है। अनार में फाइबर की मात्रा पाई जाती है, इसके साथ ही यह शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करने का काम करता है। इसके आलावा यह खून को साफ कर के खून के बहाव को भी सुचारु रखने में मदद करता है। इसलिए डॉक्टर्स भी दिल की बीमारी में अनार का सेवन करने की सलाह देते हैं।

जोड़ों की समस्या से दिलाता है छुटकारा

अनार के जूस की रोजाना सेवन करने से मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। जिन लोगों को अक्सर जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है। कई बार शरीर में खून की कमी के कारण भी जोडों में दर्द की शिकायत देखी जाती है इसका कारण है कि खून की कमी से शरीर की हड्डियां भी कमजोर हो जाती हैं।

पौरुषत्व

जिन पुरुषों को शारीरक कमजोरी, थकान इत्यादि की परेशानी होती है उनको अनार का सेवन बहुत ज्यादा लाभदायी होता है। यह ताकत वर्धक होता है इससे पौरुषत्व बढ़ाने में सहायता मिलती है। रोजाना एक अनार का सेवन पुरुष को जरूर करना चाहिए। एक रिसर्च के अनुसार यदि रोजाना अनार खाया जाये या उसके जूस पिया जाये तो यह स्पर्म काउंट तेज़ी बढ़ाने का काम से करता है।

गर्भवती महिला के लिए

गर्भवती महिला के लिए अनार बहुत ही लाभकारी होता है। इससे खून की कमी नहीं होती और साथ ही यह पानी की मात्रा भी शरीर में बनाए रखता है। अनार में पाए जाने वाले मिनरल्स, विटामिन, फ्लोरिक एसिड गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। पर इस बात का ध्यान रखा जाये की अनार का ज़्यादा सेवन गर्भवती महिला ना करें,  सीमित मात्र में ही सेवन करें। अन्यथा यह गर्भपात का कारण भी बन सकता है।

सूखा रोग

सूखा रोग में भी अनार का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। इसमें 20-25 ग्राम अनार की कली के रस में थोड़ा दूध मिला लें। इसे रोज पिलाने से बच्चों के सूखा रोग का उपचार होता है।

केलेस्ट्रोल

अनार खाने से केलेस्ट्रोल नहीं बढ़ता है । जिससे दिल की बीमारी का खतरा बहुत हद तक कम हो जाता है। 

दिमाग तेज़ करता है

अनार का सेवन अल्जाइमर की बीमारी को कम करने में बहुत मददगार साबित होता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Pomegranate, Glowing Skin, Benefit of Pomegranate, Women Health, Pomegranate Prevents Cancer, Weight Loss, Anar, Anar ke Fayde

Related Posts