कई बीमारियों में रामबाण है हरी धनिया का पानी, जानें इसके फायदे-नुकसान और बनाने का तरीका

  • Healthy Nuskhe
  • Feb 01, 2021

कई बीमारियों में रामबाण है हरी धनिया का पानी, जानें इसके फायदे-नुकसान और बनाने का तरीका

हरी धन‍िया के पत्तियों का इस्तेमाल आमतौर पर चटनी बनाने या खाने की गार्निशिंग के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि हरी धनिया न सिर्फ खाने का स्‍वाद बढ़ाता है बल्‍कि हरी धनिया के पानी का सेवन स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। धन‍िया के पानी में पोटैश‍ियम, कैल्‍श्यिम, विटामिन सी और मैग्‍नीजियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके पानी से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। हालाँकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए वरना कई तरह की समस्याएं भी हो सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको हरी धनिया का पानी बनाने का तरीका और इससे होने वाले फायदे और नुकसान बताएंगे -  


हरी धनिया का पानी बनाने का तरीका 

हरी धनिया का पानी बनाने के लिए हरी धनिया के पत्तों को एक गिलास पानी में डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह पानी से धनिया के पत्तों को छान लें और इस पानी में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर इसका सेवन करें। 


हरी धनिया का पानी पीने से होते हैं ये फायदेमंद 

 

पेट के लिए फायदेमंद  

हरा धनिया का पानी पेट संबंधी कई समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है। इसके साथ ही यह पाचनशक्ति को मजबूत करता है। हरी धनिया का पानी पीने से पेट दर्द, बदहजमी, जलन और गैस में आराम मिलता है।  


वेट लॉस में मददगार 

हरी धनिया का पानी वेट लॉस के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। हरी धनिया के पानी में एक ऐसा तत्व पाया जाता है जो मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को तेज करता है। इससे शरीर में जमा फैट कम करने में मदद मिलती है, जिससे मोटापा कम होता है। 


हाई कॉलेस्ट्रोल से छुटकारा

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए हरी धनिया के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, धनिया में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखते है। हाई कॉलेस्ट्रोल की समस्या में रोज़ाना हरी धनिया के पानी का सेवन करने से फायदा होता है। 


डायबिटीज से आराम 

डायबिटीज के मरीजों के लिए धनिए के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। डायबिटीज के मरीजों को नियमित रूप से हरी धनिया के पानी का सेवन करना चाहिए। 


अनियमित पीरियड्स में छुटकारा 

अनियमित पीरियड या पीरियड्स के दौरान होने वाले तेज दर्द में भी हरी धनिया का पानी पीना बहुत असरदार घरेलू नुस्खा है। हरी धनिया के पानी के सेवन से  शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्राव ज़्यादा होता है जिससे अनियमित पीरियड्स और पीरियड्स के दौरान तेज दर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है।


हरी धनिया के पानी से हो सकते हैं ये नुकसान 

 

लिवर के लिए हानिकारक

वैसे तो धनिया का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन बहुत ज़्यादा धनिया के सेवन से पित्त पर दबाव पड़ता है जिससे लिवर की परेशानी पैदा हो सकती है। 


एलर्जिक रिएक्शन की संभावना  

जरूरत से ज़्यादा धनिया के सेवन से आपको चक्कर आना, सूजन, रैशेज या सांस लेने में समस्या होना जैसी कई परेशानियां हो सकती है। 


गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक

धनिया का बहुत ज्यादा सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक होता है। जरूरत से ज़्यादा धनिया के सेवन से शरीर की ग्रंथिया प्रभावित हो जाती है। गर्भवती महिलाओं और शिशु को दूध पिलाने वाली महिलाओं को बहुत ज़्यादा धनिया का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से रिप्रोडक्टिव सिस्टम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और शिशु को भी नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
benefits of coriander water, side effects of coriander water, how to make coriander water, हरी धनिया के पानी पीने के फायदे, हरी धनिया के पानी पीने के नुकसान, हरी धनिया का पानी बनाने का तरीका

Related Posts