CLOSE

अंडे के साथ कभी ना खाएं ये चीज़ें, सेहत पर हो सकता है उल्टा असर, आइए जानते है वो कौन-कौन सी चीज़े है

By Healthy Nuskhe | Jan 29, 2022

प्रोटीन हमारे शरीर क लिए एक ऐसा तत्व है जिसे पचने में थोड़ा टाइम लेता है। अगर प्रोटीन शरीर में ज़्यादा हो जाये तो पाचन तंन्त्र में परेशानियाँ होती है साथ ही कब्ज़ लूज़ मोशन जैसी चीज़े भी हो सकती है। अंडा में बहुत ज़्यादा मात्रा में प्रोटीन होता है, उसी तरह पनीर में भी प्रोटीन होता है। अगर दोनों को साथ में खा लिया जाये तो पेट में गड़बड़ की शिकायत हो सकती है। आइये आपको आज बताते है की ऐसी कौन कौन सी चीज़े है जिसे अंडे के साथ नहीं खानी चाहिए, और जिसे खाने से आपको कई तरह के पेट के प्रोब्लेम्स से गुज़रना पड़ सकता है -
1. केले के साथ
जो लोग जिम जाते है और बॉडी बनाना चाहते है वो लोग कभी कभी अंडा के साथ तुरंत केला खा लेते है। अगर आप भी उन्ही लोगों में है तो आज ही ये आदत बदल डालिये क्योंकि इससे आपके शरीर में गैस बनने की शिकायत हो सकती है साथ ही साथ आंतों से जुड़ी शिकायत भी हो सकती है।
2. चाय के साथ
चाय हमारे डेली रूटीन का एक बेहद ज़रुरी हिस्सा है। चाय अमूमन सभी लोग पीते है और दिन में कईं बार। जब भी आप चाय पिए तब ये ज़रुर ध्यान रखे कि चाय को अंडे के साथ ना पीएं, इससे आपको कब्ज़ की परेशानी हो सकती है और ये आपके पाचन क्रिया पर भी असर कर सकती है।
3. मछली के साथ
मछली में बहुत हाई प्रोटीन होता है। तो कभी भी उबले हुए अंडे के साथ मछली ना खाये। इससे आपको स्किन एलर्जी हो सकता  है। अगर आपने इसका ध्यान ना रखा तो ये एलर्जी बहुत भयानक रुप ले सकता है।
4. नींबू, चाट मसाला और अमचूर छिड़क कर
ये तो सच बात है कि किसी भी खाने की चीज़ के ऊपर नींबू, चाट मसाला या अमचूर छिड़कने से उसका स्वाद बढ़ जाता है। लेकिन इसे हर एक चीज़ के साथ लेना आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। उन्ही कुछ चीज़ों में एक  है। अंडे को कभी भी किसी भी खट्टी चीज़ के साथ नहीं खाना चाहिए। इससे हार्ट अटैक की संभावना या दिल से जुड़ी बीमारियाँ हो सकती है।
5. चीनी के साथ
चीनी के साथ अंडा खाने से बचना चाहिए। दोनों में ही एमिनो एसिड होता है। अगर ये ज़्यादा मात्रा में खा लिया जाये तो शरीर के लिए टॉक्सिक हो जाता है और ये आपको नुकसान कर सकता है।
6. सोया मिल्क के साथ
सोया मिल्क और अंडे को एक साथ नहीं लेना चाहिए दोनों में ही अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन होता है, इसलिए इन दोनों को एक साथ खाने से शरीर को प्रोटीन को पचाने में दिक्कत आ सकती है और इस कारन से एसिडिटी लूज़ मोशन होने के गुंजाइश हो सकती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.