आलसी लोग भी हो सकते हैं पतले बस अपनाएं ये 5 आसान घरेलू उपाय

  • Healthy Nuskhe
  • Jan 08, 2020

आलसी लोग भी हो सकते हैं पतले बस अपनाएं ये 5 आसान घरेलू उपाय

मोटे लोग अक्सर अपनी चर्बी से परेशान रहते है और वजन कम करने के बारे में सोचते रहते है। मोटापे से अक्सर लोग आलसी होने लगते है जिसकी वजह से उनका मोटापा और बढ़ने लगता है। आलसी और सुस्त होना मोटापे का एक सबसे बड़ा कारण है। शरीर से चर्बी कम करना नामुमकिन काम नहीं होता, लेकिन थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है। खानपान से भी मोटापा जल्दी होने लगता है और बढ़ता हुआ वजन काफी बिमारियों का घर भी होता है। वजन कम करने के लिए सबसे पहले हॉर्मोन्स को नियंत्रण में रखना जरुरी होता है आइए आज आपको बताते है कुछ ऐसी टिप्स जो आलसी लोगों को अपना वजन कम करने में मददगार होगी।

1. नींबू खाएं- नींबू में भरपूर मात्रा में ऐसे पर्दार्थ पाए जाते है जो शरीर की अतिरिक्त चर्बी को निकाल कर मोटापे से छुटकारा देता है। नींबू के रस में एक चम्मच शहद को अच्छे से मिला कर उसका मिश्रण बना लें,  जब नींबू अच्छे से शहद के साथ घुल जाए तो इस मिश्रण को गर्म में डालकर उसे पिएं। इसके आलावा नींबू के रस में एक चुटकी नमक के साथ पानी में मिलाकर रोजाना पिएं।

 

2. खाना न छोड़े- कई लोग मोटापे को कम करने के लिए अक्सर खाना छोड़ देते हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदेह होता है, जिसकी वजह से शरीर में कई चीजों की कमजोरी होने लगती है और बीमारियाँ भी लग जाती है। मोटापे को कम करने के लिए भूख लगने पर ऐसी चीजें खाए जो आपकी भूख को मिटाए। भूख लगने पर अक्सर लोग फ़ास्ट फ़ूड या जंक फ़ूड खाते है जिसकी वजह से शरीर में चर्बी बनने लगती है। 

 

3. अधिक पानी पिए- पानी हमे जिन्दा रखने के साथ स्वस्थ रखने में भी काफी मदद करते है। पानी हमारे शरीर में एक ऊर्जा प्रदान करता है। हर दिन लगभग 2 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। पानी ज्यादा मात्रा में पीने से शरीर की चर्बी कम होती है। 

 

4. ग्रीन टी पिएं- रोजाना अपने टाइम टेबल में ग्रीन टी को जरूर ऐड करें। ग्रीन टी पीने के काफी फायदे होते है जिसका एक फायदा चर्बी को घटाना ही है। ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है इसलिए वजन घटाने के लिए ग्रीन टी को जरूर पिएं।

 

5. विटामिन सी का सेवन करें- विटामिन सी हमारे शरीर के लिए काफी जरूरतमंद होता है। विटामिन सी त्वचा में चमक लाने के लिए भी जाना जाता है, लेकिन विटामिन सी शरीर की चर्बी को भी कम करता है। विटामिन सी अंगूर, बेर, संतरा और नींबू में पाया जाता है जो शरीर में मोटापे को बढ़ने नहीं देता।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
how to lose weight,how to lose belly fat,fat kaise kam karen,how to lose weight fast tips in hindi,vajan kam kaise kare,motapa kam kaise kare,patla hone ke gharelu upay,health tips in hindi

Related Posts