CLOSE

किडनी केयर के लिए 10 लाभदायक भोजन जो रखे आपके किडनी को हमेंशा हेल्दी और बचाएँ इसे डैमेज होने से

By Healthy Nuskhe | Jan 30, 2022

किडनी हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। किडनी हमारे ख़ून को साफ़ करता है तथा भोजन में मौजूद पौष्टिक तत्वों को हमारे खून तक पहुँचाता है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने वाले हॉर्मोन्स को भी देता है। किडनी हमारे शरीर के अपशिष्ट पदार्थों को मूत्र के ज़रिये शरीर से बाहर निकाल देता है। शरीर में दो किडनी होती है। एक दायें तरफ़ और एक बायें तरफ़। किडनी का साइज़ छोटा पर ये बहुत शक्तिशाली अंग होता है। इन सबके साथ साथ किडनी और भी बहुत सारे ज़रुरी काम हमारे शरीर के लिए करता है।
                                                      किडनी की बीमारियाँ दुनिया की 10% आबादी को प्रभावित कर चुकी है। डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर बहुत की आम कारण है किडनी फेल करने के लिए। इसके अलावा मोटापा, धूम्रपान, जेनेटिक, उम्र भी किडनी को प्रभावित कर सकते है। अनियंत्रित शुगर और हाई ब्लड प्रेशर किडनी के तंत्रिकाओं को क्षति पहुँचाती है और किडनी को उसका कार्य करने में बाधा उत्पन्न करती हैं। जब किडनी ठीक से कार्य नहीं कर पाती तो हमारे ख़ून में अपशिष्ट पदार्थ बढ़ने लगते है और खाद्य पदार्थो से निकले अपशिष्ट भी जम जाते है। इसलिए बहुत ज़रुरी है कि हम अपने खान पान का ध्यान रखें और जो चीज़े किडनी के लिए गुणकारी वो भोजन में ज़्यादा से ज़्यादा शामिल करें।
किडनी से जुड़ी बीमारिआ और डाइट
क्या डाइट कब और कैसे लेनी है वो किडनी डैमेज के स्तर पर निर्भर करता है। जैसे कि शुरुआती समय में खान पान पर रोक कुछ और होगी और किडनी फेल हो जाने के बाद कुछ और होगी। इसे हम End-stage renal disease [ESRD] कहते है। किडनी डैमेज हो जाने के बाद डॉक्टर आपको उसी हिसाब से खान पान बताएँगे। वैसे तो बहुत से चीज़ों को खाने में रोक दिया जाता है अगर आपके किडनी में प्रॉब्लम आती है तो पर कुछ चीज़े ऐसी है जिसे बिल्कुल नहीं लेना चाहिए जैसे :
A. सोडियम
सोडियम बहुत से खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। सबसे ज़्यादा नमक में पाया जाता है। अगर आपका किडनी फेल हो गया है तो आपके भोजन का अतिरिक्त सोडियम किडनी फ़िल्टर नहीं कर पाता है इससे सोडियम की मात्रा ख़ून में बढ़ने लगती है जो की स्वास्थ के लिए अच्छा नहीं होता है।
B. पोटैशियम
पोटैशियम हमारे शरीर के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता है। खाने में पोटैशियम की अधिकता बहुत सारे रोगों का जनक होता है। किडनी फेल होने से किडनी पोटैशियम को हमारे शरीर से नहीं निकाल पाता जिससे हमारे शरीर को क्षति हो सकती है।
C. फॉस्फोरस
डैमेज किडनी फॉस्फोरस को नहीं निकाल पाता जिससे की हमारे शरीर के बाकी अंग भी प्रभावित होते है। फॉस्फोरस भी हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है।
भाग्यवश कुछ ऐसी चीज़े भी मौजूद है जिसमे सोडियम, पोटाशियम और फॉस्फोरस की मात्रा कम होती है और जिसे हम किडनी को स्वस्थ रखने के लिए खा सकते है :
1. बंदगोभी
ये एक बहुत साधरण सब्जी है पर ये महत्वपूर्ण खनिजों से भरपूर होती है। बंदगोभी में विटामिन C, B और K होता हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर भी होता है जो हमारे पाचन तंत्र को मज़बूत बनाता है। इसमें सोडियम और बाकी हानिकारक चीज़ों की मात्रा काफी कम होती है जिससे किडनी का स्वास्थ ठीक रहता है।
2. जामुन
जामुन एक ऐसा फल है जो कि एंटी-ऑक्सीडेंट्स का भंडार है। इसमें सोडियम, पोटैशियम और फोस्फोरस की मात्रा बहुत कम होती है। ये हार्ट के लिए अच्छा होता है और इम्युनिटी बढ़ती है। ये डायबिटीज से भी बचाता है।
3. लहसुन
लहसुन बहुत स्वादिष्ट और कई गुणों से भरपूर होता है। भारतीय खाने में लहसुन एक अभिन्न अंग है। लहसुन में मैंगनीज़, विटामिन C, B6 और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते है। साथ ही साथ इसमें सोडियम, पोटेशियम और फॉस्फोरस ना के बराबर होता हैं। लहसुन किडनी के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
4. लाल अंगूर
लाल अंगूर देखने में बहुत सुन्दर होते है और स्वास्थ के लिए भी बेहत अच्छे होते है। इनमें विटामिन C, एंटी-ऑक्सिडेंट्स जिसे flavonoids कहा जाता है पाया जाता है। इसमें और भी बहुत से पौष्टिक तत्व होते है जो किडनी के सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। ये हार्ट और डायबिटीज के लिए भी अच्छा होता है। इसमें पोटाशियम की मात्रा ना के बराबर होता है।
5. अनानास
अनानास पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है। यह फल इम्युनिटी भी बढ़ाता है। इसमें फाइबर ज़्यादा होता है और पोटैशियम कम होता हैं इसलिए किडनी के लिए इसे बहुत अच्छा माना गया है। अगर किडनी डैमेज हो जाये तो इसका सेवन बहुत अच्छा होता है क्योंकि इसमें ब्रोमलेन होता है जो की किडनी के लिए फायदेमंद है।
6. अंडे का सफ़ेद भाग
अंडा हमारे सेहत के लिए वैसे तो बहुत अच्छा होता है। परन्तु इसके पीले भाग में फॉस्फोरस की मात्रा ज़्यादा होती है। इसलिए इसका सफ़ेद भाग किडनी के लिए लाभकारी होता है। अंडे का सफ़ेद भाग किडनी को सही मात्रा में प्रोटीन देता है। जो लोग डायलिसिस में है उनके लिए ये बहुत अच्छा आहार है जिसमे फॉस्फोरस ना के बराबर है।
7. प्याज़
प्याज़ एक बहुत अच्छा और बिना सोडियम वाला भोजन है। प्याज़ में अधिक मात्रा में विटामिन C, मैंगनीज, विटामिन B और फाइबर पाया जाता है। जो की हमारे पाचन क्रिया के लिए बहुत उपयोगी हैं और किडनी के लिए भी लाभदायक है।
8. मूली
मूली एक ऐसी सब्ज़ी है जो खाने में स्वादिष्ट और स्वस्थ होती है। इसमें पोटाशियम और फोस्फोरस बहुत काम मात्रा में होती है। मूली में विटामिन C और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पायी जाती है। ये हार्ट के रोगो के लिए भी अच्छा होता है।
9. शलजम
शलजम किडनी के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें विटामिन C और फाइबर होता है। साथ ही साथ इसमें विटामिन B6 और मैंगनीज भी होता है। इसमें पोटैशियम बहुत कम होता है। इसे उबाल कर भी खाया जा सकता है।
10. दलिया
दलिया एक गेहू से बना खाद्य पदार्थ होता है। ये एक बहुत अच्छा विकल्प है उन अनाज का जिसमें फॉस्फोरस और पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। इसमें विटामिन B, मैंगनीज, आयरन और मैग्नीशियम होता है। इसमें प्राकृतिक फाइबर होता है जिसे पचाने में बहुत आसानी होती है। यह किडनी के लिए बेहद लाभदायक भोजन होता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.