रोजाना इस तरह खाकर देखें लहसुन, सेहत को होंगे जबरदस्त लाभ

  • प्रिया मिश्रा
  • Oct 07, 2021

रोजाना इस तरह खाकर देखें लहसुन, सेहत को होंगे जबरदस्त लाभ

लहसुन का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में लहसुन को औषधीय गुणों का खजाना बताया गया है। लहसुन में कैल्शियम, कॉपर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन और विटामिन बी आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सुबह खाली पेट लहसुन की कली पानी के साथ खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होता है। आज के इस लेख में हम आपको लहसुन खाने के चमत्कारी लाभों के बारे में बताने जा रहे हैं -  

 

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को लहसुन का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही जिन लोगों को ब्लड क्लॉटिंग की समस्या होती है उनके लिए लहसुन का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट लहसुन की एक-दो कली चबाने से खून पतला होता है। 


लहसुन का सेवन हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह एक गिलास पानी के साथ लहसुन की कली खाने से पाचन ठीक रहता है। इससे कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 

 

लहसुन अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के चलते कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखता है। यदि आप लहसुन का नियमित सेवन करते हैं, तो आपका ब्लडप्रेशर व ब्लड शुगर दोनों ही नियंत्रण में रहेंगे।


लहसुन के सेवन से शरीर से हानिकारक पदार्थ बाहर निकलते हैं। इसके बॉडी डिटॉक्सिफाय होती है और हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, डिप्रेशन और कई प्रकार के कैंसर से बचाव होता है।

 

लहसुन के सेवन से शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है। रोजाना सुबह खाली पेट पानी के साथ लहसुन का सेवन करने से सर्दी-जुकाम और अस्‍थमा आदि समस्याओं से बचाव होता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
health tips, fitness tips, garlic benefits, garlic health benefits, garlic benefits in hindi, lahsun ke fayde, हेल्थ टिप्स, फिटनेस टिप्स, लहसुन के फायदे, लहसुन खाने के स्वास्थ्य लाभ

Related Posts